Bokaro News: सर्किट हाउस के संचालक नियम और शर्तों की उड़ा रहा धज्जियां 

15 कर्मियों की नियुक्ति और पीएफ-ईएसआई में धांधली

Bokaro News: सर्किट हाउस के संचालक नियम और शर्तों की उड़ा रहा धज्जियां 
(फोटो)

बोकारो सर्किट हाउस के संचालन का जिम्मा संभालने वाली एजेंसी 'एम्पायर इंटरप्राइजेज' पर टेंडर की शर्तों के उल्लंघन और भारी वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे हैं। एजेंसी द्वारा न तो निर्धारित 15 कर्मियों को पीएफ-ईएसआई की सुविधा दी जा रही है और न ही वेतन का भुगतान बैंक खातों के जरिए किया जा रहा है। यहाँ तक कि जनरेटर के डीजल का खर्च भी नियमों के विरुद्ध सरकारी खजाने से वसूला जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने अपर समाहर्ता (एसी) को जांच सौंपते हुए जल्द रिपोर्ट तलब की है।

बोकारो: सर्किट हाउस के संचालन में काफी अनियमितता बरती जा रही है ।संचालन करने वाले एम्पायर इंटरप्राइजेज ने टेंडर की नियम शर्तों का धज्जियां उड़ा रहा है। उसके बाद भी नजारत से बिना बिल की जांच किए भुगतान किया जा रहा है। यह एक बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है।  चौंकाने वाली बात यह है कि एजेंसी पिछले डेढ़ वर्ष से काम कर रहा है। लेकिन किसी ने नहीं देखा कि नियम शर्तों का धज्जियां उड़ाया जा रहा है। बताते चले कि तत्कालीन उपायुक्त विजया जाधव ने गिरिडीह के अपने करीबी एम्पायर इंटरप्राइजेज के अहमद राजा को बोकारो सर्किट हाउस का संचालन का जिम्मा 16 अक्टूबर 2024 को निकाले गए टेंडर के माध्यम से दिया। यह एग्रीमेंट दो वर्ष के लिए दिया गया है। 

सर्किट हाउस के संचालन के लिए यह शर्त भी थी कि वहां 15 कर्मी रखे जाएंगे, उन्हें पीएफ,  ईएसआई की सुविधा दी जाएगी साथ ही सभी कर्मियों के बैंक खाता में वेतन का भुगतान किया जाएगा, वहीं सर्किट हाउस के जेनरेटर में लगाने वाला डीजल भी संचालक को ही भरवाना था, लेकिन सभी नियमों की अनदेखी की गई। वहीं नजारत से हर माह एक लाख 60 हजार रुपए का भुगतान किया जाता रहा। टेंडर में शर्त यह भी थी कि सर्किट हाउस में 15 कर्मी रखने है और उनका वेतन झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित वेतन के अनुसार भुगतान कर्मियों के बैंक खाता में देना था। लेकिन संचालक ने किसी भी नियम शर्तों का पालन नहीं किया। 

खैर इस मामले की जानकारी मिलने के बाद बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच बोकारो के अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी को दिया है उपायुक्त ने जांच रिपोर्ट अतिशीघ्र समर्पित करने का निर्देश दिया है। अहमद राजा की मनमानी इतना चरम सीमा पर है कि वे पुराने कर्मी जो करीब 8-10 वर्षों से सर्किट हाउस में कर्मी के रूप में अपना सेवा दे रहे थे, उसको निकाल दिया, कारण उक्त कर्मी ने खाने पीने की चीजों की अत्यधिक मूल्यवृद्धि का विरोध किया था। जिसका लिखित शिकायत 5 दिसंबर 2024 को ज्ञापन संख्या Tpcc/78/24 है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Hazaribagh News: ईद, सरहुल और रामनवमी 2026 को लेकर अलर्ट Hazaribagh News: ईद, सरहुल और रामनवमी 2026 को लेकर अलर्ट
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के प्रथम दिन देखे गए 303 मरीज
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) की बैठक सम्पन्न
चीन ने OpenClaw AI पर लगाई सख्त रोक, सरकारी दफ्तरों और बैंकों में बैन
Hazaribagh News: रैलिंग तोड़कर ज्वाहर घाट में गिरा मछली लदा ट्रक
Ramgarh News: जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
Giridih News: मां मथुरासनी की तीन दिवसीय पूजा आरंभ
Sahebganj News: कोटालपोखर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा
Sahebganj News: तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन
क्षत्रिय समागम 15 के सफलता को लेकर प्रचार तेज, बृजभूषण शरण सिंह होंगे मुख्य अतिथि
Koderma News: नगर पंचायत के अध्यक्ष साजिद हुसैन ने ली शपथ, सोनी कुमारी बनी उपाध्यक्ष
Koderma News: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मोबाइल चैट से खुला मौत का राज