Bokaro news: राशन वितरण की शिकायत मिलते ही खुद पहुंची डीसी, दिए सख्त निर्देश

अधिकारियों के साथ घंटों अनाज वितरण होने तक मौजूद रही

 Bokaro news: राशन वितरण की शिकायत मिलते ही खुद पहुंची डीसी, दिए सख्त निर्देश
मामलों की निरीक्षण करती उपायुक्त विजया जाधव

उपायुक्त ने जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को अनाज वितरण में किसी भी तरह की कोई अनियमितता, गड़बड़ी करने पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है

बोकारो: चास प्रखंड के सोनाबाद पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित जन वितरण प्रणाली विक्रेता द्वारा पिछले तीन चार माह से अनाज वितरण नहीं करने की शिकायत प्राप्त होने पर उपायुक्त विजया जाधव स्वयं गांव पहुंची और कार्ड धारियों एवं ग्रामीणों की समस्या सुनी। 

उपायुक्त एवं अधिकारियों की टीम ने जन वितरण प्रणाली दुकान लाइसेंस संख्या 18/94 का निरीक्षण किया। इस क्रम में अनाज भंडारण का जांच किया। भंडारण पंजी, वितरण पंजी दुकानदार द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया। दुकान में ई-पास मशीन का पर्ची काफी संख्या में बरामद हुआ। दुकान से राशन कार्ड भी बरामद हुआ। जांच क्रम में पाया गया कि दुकान में सितंबर माह का अनाज नहीं है। 

सितंबर में 04 तारीख को ही अनाज उपलब्ध कराया गया, लेकिन जविप्र दुकानदार द्वारा राशन का वितरण कार्डधारियों के बीच नहीं किया गया। अक्टूबर माह का राशन वितरण के लिए दो दिन पूर्व अनाज उपलब्ध कराया गया था, जो दुकान में उपलब्ध था। दर्जनों कार्डधारियों ने जन वितरण प्रणाली दुकान नियमित नहीं खुलने, प्रति माह अनाज वितरण नहीं करने, अंगुठा लगाकर अनाज नहीं देने, अनाज का ई-पास पर्ची उपलब्ध नहीं कराने आदि की शिकायत उपायुक्त के समक्ष की। वहीं, दुकान के बाहर कार्डधारियों की सूची नहीं पाया गया, दुकान का रंग गुलाबी नहीं था।   

उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं विपणन पदाधिकारी की निगरानी में सभी कार्डधारियों के बीच ऑन स्पॉट उपलब्ध राशन का वितरण कराया। वह स्वयं अधिकारियों के साथ घंटों अनाज वितरण होने तक मौजूद रही। उपायुक्त के निर्देश पर अतिरिक्त खाद्यान्न मंगवाकर सभी कार्डधारियों के बीच अनाज वितरण किया गया। जिसकी भरपाई संबंधित जविप्र दुकानदार से की जाएगी। उन्होंने मौके पर उपस्थित जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जविप्र दुकानदार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने, उसे निलंबित करने एवं कार्डधारियों को नजदीकी दुकानदार से टैग करने का निर्देश दिया। 

यह भी पढ़ें: Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण

उपायुक्त ने जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को अनाज वितरण में किसी भी तरह की कोई अनियमितता, गड़बड़ी करने पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने जिले के वरीय पदाधिकारियों को दुकानों का औचक निरीक्षण करने एवं कार्डधारियों से अनाज प्राप्त हो रहा है कि नहीं इसकी जानकारी लेने की बात कहीं। उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने को कहा। 

यह भी पढ़ें: पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1

मौक पर एसडीपीओ चास  प्रवीण कुमार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, पिंड्राजोरा थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार