बीएसएल के हॉट स्ट्रिप मिल ने पूरा किया गौरवशाली 50 वर्ष का सफर

स्वर्ण जयंती समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

बीएसएल के हॉट स्ट्रिप मिल ने पूरा किया गौरवशाली 50 वर्ष का सफर

बोकारो स्टील प्लांट की हॉट स्ट्रिप मिल ने स्वर्ण जयंती मनाई, 50 वर्षों की उत्कृष्ट उत्पादन यात्रा और तकनीकी उपलब्धियों का उत्सव।

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के हॉट स्ट्रिप मिल ने 12 दिसंबर 2025 को अपने स्थापना के 50 वर्षों के गौरवपूर्ण संचालन का सफर पूरा किया। इस विशेष अवसर पर हॉट स्ट्रिप मिल परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिशासी निदेशक (संकार्य)  प्रिय रंजन तथा अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन्स)  अनूप कुमार दत्त मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।  उनके साथ मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण)  शरद गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (एचएसएम)  पी. के. वर्मा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में संविदा कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम के आरम्भ में मुख्य महाप्रबंधक (एचएसएम)  पी. के. वर्मा ने सभी का स्वागत किया तथा इस उपलब्धि पर सभी को बधाई दी।

अधिशासी निदेशक (संकार्य)  प्रिय रंजन ने केक काटकर एचएसएम समूह को इस विशेष अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने हॉट स्ट्रिप मिल के 50 वर्षीय गौरवशाली सफर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसकी निरंतर प्रगति, उत्कृष्ट उत्पादन क्षमता तथा उल्लेखनीय तकनीकी उपलब्धियों के लिए संपूर्ण एचएसएम टीम की सराहना की। श्री रंजन ने कहा कि पिछले पाँच दशकों से हॉट स्ट्रिप मिल, बोकारो स्टील प्लांट की उत्पादन गतिविधियों का एक मजबूत और अत्यंत महत्वपूर्ण आधार स्तंभ रहा है। इस मिल ने न केवल उच्च गुणवत्ता वाले फ्लैट उत्पादों के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाई है, बल्कि देश की औद्योगिक एवं अवसंरचनात्मक विकास आवश्यकताओं की पूर्ति में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन्स) अनूप कुमार दत्त ने अपने संबोधन में कहा कि यह उपलब्धि समर्पित टीमवर्क, सतत नवाचार, तकनीकी दक्षता और कर्मियों की दृढ़ प्रतिबद्धता का परिणाम है।

उन्होंने सुरक्षा, गुणवत्ता, उत्पादकता और ग्राहक संतुष्टि के प्रति निरंतर संकल्प को बनाए रखने हेतु सभी को प्रोत्साहित किया।अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी टीम एचएसएम को स्वर्ण जयंती की हार्दिक बधाई दी और आगामी वर्षों में नई उपलब्धियों एवं सतत प्रगति के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उल्लेखनीय है कि 12 दिसंबर 1975 को बोकारो स्टील प्लांट के हॉट स्ट्रिप मिल का कमिशनिंग किया गया था। तब से यह इकाई निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पाँच दशकों से देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक
नागेश्वर प्रसाद सिंह के निधन से शोक, जलीय सूर्य मंदिर समिति ने दी श्रद्धांजलि
सर जे. सी. बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (बालिका), गिरिडीह में इको क्लब ने किया पौधारोपण
द रामेश्वर वैली स्कूल में इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल
गौ सम्मान अभियान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, पांच लाख से अधिक हस्ताक्षरों के साथ उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन
SIR-2026 डिजिटाइजेशन 24 घंटे में पूरा करने का आदेश, आयुक्त ने की व्यापक समीक्षा
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने वोटर हेल्पलाइन एवं मतदाता सहायता केंद्र का किया निरीक्षण
जमुआ में गायत्री परिवार ने निकाली जिला स्तरीय वृक्षारोपण संदेश रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मास्टर ट्रेनर्स के नेतृत्व में आइडियाथॉन-हैकाथॉन प्रशिक्षण, 120 शिक्षक हुए सशक्त
गनपुरा बाजार: 15 दिनों से डिब्बे में फंसा था कुत्ते का मुंह, युवाओं ने सुरक्षित निकालकर दी नई जिंदगी
पलामू में अवकाश विवाद पर प्रशासनिक कार्रवाई, लिपिक निलंबित और दूसरे का प्रतिनियोजन बदला
Koderma News: हाथों में तिरंगा लेकर छात्रों ने मांगा मोदी सरकार से देश में तबाही का हिसाब