गोगो दीदी योजना से झामुमो में खलबली, भाजपा कार्यकर्ताओं को फंसाने की रची जा रही साजिश- बाबूलाल मरांडी

भाजपा की सरकार बनते ही महिलाओं के खाते में डाले जायेंगे 2100 रुपये

 गोगो दीदी योजना से झामुमो में खलबली, भाजपा कार्यकर्ताओं को फंसाने की रची जा रही साजिश- बाबूलाल मरांडी
ग्राफिक फोटो

इस जनकल्याणकारी योजना को बाधित करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है, लेकिन मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को आगाह कर देना चाहता हूं कि चाहे जितने भी झूठे मुकदमे दर्ज करवा लें, भाजपा कार्यकर्ता दमनकारी हथकंडों और इस प्रकार के गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं. हमारे कार्यकर्ताओं के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज कराए हैं, परंतु हम पीछे नहीं हटे और न ही हटेंगे

रांची- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने दावा किया है कि गोगो दीदी योजना को लेकर महिलाओं में जो उत्साह है, जिस प्रकार इस योजना का पूरे झारखंड में स्वागत किया जा रहा है,  फार्म फरने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है, उसके कारण झामुमो के अंदर बेचैनी है, अब भाजपा कार्यकर्ताओं को फंसाने की साजिश रची जा रही है, ताकि यह योजना सरजमीन पर नहीं उतर सके. लेकिन भाजपा हेमंत सरकार की इस हथकंडे को सफल नहीं होने देगी, यह योजना सरजमीन पर उतर कर रहेगी. कोई भी ताकत भाजपा कार्यकर्ताओं के हौसले को तोड़ नहीं सकता है.

भाजपा की सरकार बनते ही महिलाओं के खाते में डाले जायेंगे 2100 रुपये 


आपको बता दें कि गोगो दीदी योजना के तहत भाजपा ने महिलाओं के बैंक खातों में सरकार बनने के तुरंत बाद 2100 रुपए प्रति माह देने का एलान किया है. योजना की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं घर-घर जाकर फार्म भरवा रहे हैं. भाजपा का आरोप है कि महिलाओं का फार्म भरने वाले  भाजपा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग आरोपों में फंसाने की साजिश रची जा रही है.  इस जनकल्याणकारी योजना को बाधित करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है, लेकिन मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को आगाह कर देना चाहता हूं कि चाहे जितने भी झूठे मुकदमे दर्ज करवा लें, भाजपा कार्यकर्ता दमनकारी हथकंडों और इस प्रकार के गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं. हमारे कार्यकर्ताओं के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज कराए हैं, परंतु हम पीछे नहीं हटे और न ही हटेंगे. भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे गोगो दीदी योजना के फॉर्म भरवाने के कार्य को हर घर तक पहुंचाएं. राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करें. आपकी मेहनत से राज्य की महिलाएं सशक्त होंगी और भविष्य उज्ज्वल होगा. मैं, आप सभी कार्यकर्ता बंधुओं को आश्वस्त कर देना चाहता हूं कि मैं खुद भी स्वयं आप लोगों के साथ मिलकर अपनी माताओं-बहनों के बीच जाकर उनकी उन्नति और प्रगति के लिए गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवाऊंगा.

यह भी पढ़ें Bokaro News : निजी स्कूलों की मनमानी पर उपायुक्त ने लिया अहम फैसला, अभिभावक संघ ने स्वागत किया

नेता विपक्ष अमर बाउरी ने भी खोला मोर्चा

नेता विपक्ष अमर बाउरी ने भी इस पर मोर्चा खोलते हुए दावा किया है कि गोगो दीदी योजना  से झामुमो कांग्रेस और राजद डर गयी है, और अपने तुगलकी फरमान के अधिकारियों पर दवाब बनाने की कोशिश की जा रही है. 

यह भी पढ़ें सोशल मीडिया ट्रोलिंग: अभिव्यक्ति की आज़ादी या डिजिटल बदतमीज़ी? ट्रोलिंग केस और कानून

Edited By: Devendra Kumar

Related Posts

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े
बोड़म प्रखंड में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत
Ranchi News : बीआईटी मेसरा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अरमान सूद बने JEE Main में जिला टॉपर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक