फिजिक्सवाला, सात्विक ग्रीन एनर्जी सहित सात कंपनियों को आइपीओ की मंजूरी, एनएसडीएल का भी खुलेगा आइपीओ 

जनवरी-जून अवधि के दौरान, 24 कंपनियों ने आइपीओ के माध्यम जुटाए 45,351 करोड़ रुपये

फिजिक्सवाला, सात्विक ग्रीन एनर्जी सहित सात कंपनियों को आइपीओ की मंजूरी, एनएसडीएल का भी खुलेगा आइपीओ 
सोर्स-गूगल

नई दिल्ली: आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आइपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए एडटेक यूनिकार्न फिजिक्सवाला और सात्विक ग्रीन एनर्जी सहित सात कंपनियों को सेबी की मंजूरी मिल गई है.  नियामक मंजूरी प्राप्त करने वाली अन्य कंपनियों में विनिर इंजीनियरिंग, प्रणव कंस्ट्रक्शन्स, फुजियामा पावर सिस्टम्स, एसआइएस कैश सर्विसेज और एनलान हेल्थकेयर शामिल हैं. जनवरी और अप्रैल के बीच अपने आइपीओ दस्तावेज दाखिल करने वाली इन कंपनियों को 14-18 जुलाई के दौरान सेबी की मंजूरी प्राप्त हुई.

दैनिक जागरण में छपी खबर के अनुसार, जनवरी में आइपीओ दस्तावेज दाखिल करने वाली गौडियम आइवीएफ और वीमेन हेल्थ ने अपना आवेदन वापस ले लिया है. मर्चेंट बैंकरों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2025 की जनवरी-जून अवधि के दौरान, 24 कंपनियों ने आइपीओ के माध्यम से 45,351 करोड़ रुपये जुटाए, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 36 फर्मों ने 31,281 करोड़ रुपये जुटाए थे. इसके अलावा, जुलाई में कम से कम आठ कंपनियों ने अपना पहला आइपीओ लांच किया है और अगले कुछ दिनों में पांच और कंपनियां आइपीओ लाने वाली हैं. पिछले साल की तरह इस वर्ष भी कई कंपनियां आइपीओ लाने की कतार में हैं.

4000 करोड़ रुपये आइपीओ के माध्यम से जुटाएगी एनएसडीएल

दैनिक जागरण में छपी खबर के अनुसार, नेशनल सिक्योरिटीज डिपाजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आइपीओ) 30 जुलाई को खुलेगा. आइपीओ दस्तावेज के अनुसार, यह एक अगस्त को बंद होगा. बड़े (एंकर) निवेशक 29 जुलाई को इसके लिए बोली लगा पाएंगे. आइपीओ 5.01 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है और इसमें काई नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे. नेशनल स्टाक एक्सचेंज आफ इंडिया (एनएसई), भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ), एचडीएफसी बैंक, आइडीबीआइ बैंक, यूनियन बैंक आफ इंडिया और एडमिनिस्ट्रेटर आफ स्पेसिफाइड अंडरटेकिंग आफ यूनिट ट्रस्ट आफ इंडिया (एसयूयूटीआइ) अपने शेयर बेच रही हैं. बाजार सूत्रों ने आइपीओ का आकार करीब 4,000 करोड़ रुपये आंका है.

 

Read More.. झींकपानी गैंगरेप केस का खुलासा: तकनीकी जांच और छापेमारी के बाद तीन आरोपी दबोचे गए

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट