बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा उतरीं सड़कों पर, अपने पिता अजीत शर्मा के लिए मांगा समर्थन

भागलपुर में नेहा शर्मा के रोड शो से गर्माया चुनावी माहौल

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा उतरीं सड़कों पर, अपने पिता अजीत शर्मा के लिए मांगा समर्थन
रोड शो में बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा ने रविवार को भागलपुर में अपने पिता और कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो के दौरान भारी भीड़ उमड़ी और शहर के प्रमुख इलाकों में उत्साह देखने को मिला। नेहा की मौजूदगी से चुनाव प्रचार को नई ऊर्जा मिली है। अजीत शर्मा का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय से है, और नेहा का रोड शो कांग्रेस के लिए अहम साबित हो सकता है।

भागलपुर: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर प्रचार अपने चरम पर है। रविवार को अंतिम दिन भागलपुर में बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा ने अपने पिता और कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के समर्थन में रोड शो किया।

चुनावी माहौल में नेहा की मौजूदगी ने भागलपुर का सियासी तापमान और बढ़ा दिया है। ‌यह रोड शो दोपहर 2 बजे के बाद बूढ़ानाथ से शुरू हुआ और शहर के प्रमुख इलाकों से गुजरते हुए स्टेशन तक पहुंचा। तय मार्ग के अनुसार नेहा शर्मा का काफिला नया बाजार, सराय, साहेबगंज, नरगा चौक, चंपा नगर विषहरी स्थान चौक, चंपा नगर, मेदनी नगर चौक, नाथनगर, परबत्ती और तातारपुर चौक होते हुए आगे बढ़ा। रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई। माना जा रहा है कि नेहा शर्मा की लोकप्रियता और ग्लैमर फैक्टर से अजीत शर्मा के अभियान को नई ऊर्जा मिलने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी नेहा ने भागलपुर में रोड शो कर पिता के लिए वोट मांगे थे, जिसका उन्हें लाभ मिला था। हालांकि, इस बार अजीत शर्मा भागलपुर सीट से लगातार तीसरी बार मैदान में हैं और उनका सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय से है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नेहा शर्मा की मौजूदगी से कांग्रेस खेमे में जोश का माहौल है।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

 बायोमेट्रिक UPI पेमेंट चालू: PhonePe, Google Pay, Paytm पर फेस आईडी-फिंगरप्रिंट सेटअप गाइड बायोमेट्रिक UPI पेमेंट चालू: PhonePe, Google Pay, Paytm पर फेस आईडी-फिंगरप्रिंट सेटअप गाइड
WhatsApp Encryption Explained: क्या कोई आपकी चैट पढ़ सकता है? जानिए सच्चाई
उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें: अमेरिका के THAAD हटाने पर किम का तगड़ा जवाब
Jamshedpur News : संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने शालिग्राम में महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें
पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन एवं स्वास्थ्य बीमा को लेकर JJA देगा विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन
LPG Gas Saving Tips: इंडियन ऑयल ने बताए आसान तरीके, 25% तक बच सकती है गैस
साहिबगंज में गैस की किल्लत, कोयले की अंगीठी ने फिर पकड़ी रफ्तार
साहिबगंज में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, सप्लाई में देरी से उपभोक्ता परेशान
हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत 
Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु
Aspirants Season 3 Review: DM अभिलाष vs संदीप भैया की टक्कर, सत्ता और अहंकार की नई कहानी
श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena