Google Gemini का नया फीचर: Nano Banana AI से 3D डिजिटल फिगर बनाने का ट्रेंड
जानें, Nano Banana AI से 3D फोटो बनाने के आसान स्टेप्स
समृद्ध डेस्क: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ट्रेंड छाया हुआ है, जिसका नाम है Nano Banana AI के जरिए 3D डिजिटल फिगर बनाना। यह Google के नए AI टूल "Gemini 2.5 Flash Image" पर आधारित है, जिसे ऑनलाइन कम्युनिटी ने Nano Banana नाम दिया है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से आप अपनी सामान्य 2D फोटो को कुछ ही सेकंडों में असली सी लगने वाली 3D मूर्ति में बदल सकते हैं।
Nano Banana AI क्या है?
Nano Banana AI एक फ्री AI मॉडल है जो Google Gemini 2.5 Flash Image का हिस्सा है। यह टूल किसी भी सामान्य तस्वीर को कुछ ही सेकेंड में 3D मॉडल में बदल देता है। इस AI के जरिए बनी 3D तस्वीरें बेहद रियलिस्टिक और आकर्षक लगती हैं और इनका इस्तेमाल सोशल मीडिया प्रोफाइल, डिजिटल कलेक्टिबल, या क्रिएटिव कंटेंट के लिए होता है।

Nano Banana AI से 3D फोटो बनाने के आसान स्टेप्स
- Google Gemini ऐप या वेबसाइट खोलें
सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर पर Google Gemini या Google AI Studio खोलें। यहाँ आपको Nano Banana या Gemini 2.5 Flash Image मॉडल का विकल्प मिलेगा। - अपनी फोटो अपलोड करें

आप नए 3D फोटो बनाने के लिए अपनी पंसद की 2D फोटो अपलोड करें। पोर्ट्रेट या अपना कोई भी चित्र यहाँ अपलोड किया जा सकता है। -
प्रॉम्प्ट लिखें या उपयोग करें
Google की तरफ से दिए गए प्रॉम्प्ट (वर्णन) का उपयोग करें जैसे:
"Create a 1/7 scale commercialized figurine of the characters in the picture, in a realistic style, in a real environment. The figurine is placed on a computer desk. The figurine has a round transparent acrylic base, with no text on the base..."
यह प्रॉम्प्ट AI को बताता है कि फोटो को कैसे एक शानदार 3D मॉडल में परिवर्तित करना है। -
Generate बटन पर क्लिक करें
प्रॉम्प्ट और फोटो सब्मिट करने के बाद Generate करें। AI कुछ सेकंडों में आपकी फोटो को 3D चित्र में बदल देगा। -
3D फोटो डाउनलोड करें और शेयर करें
आपका 3D फोटो तैयार हो जाएगा जिसे आप अपने फोन या कंप्यूटर में डाउनलोड करके सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।
Nano Banana AI के फायदे
-
अति शीघ्र परिणाम: सिर्फ कुछ सेकंडों में फोटो 3D मॉडल में बदल जाता है।
-
सभी के लिए है: इसे कोई भी यूज़ कर सकता है, इसके लिए खास तकनीकी ज्ञान की जरूरत नहीं।
-
फ्री है: किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ता।
-
उच्च गुणवत्ता: 3D मॉडल बहुत रियलिस्टिक और आकर्षक दिखता है।
-
क्रिएटिविटी को बढ़ावा: फोटोज़ को मिनिएचर कलेक्टिबल की तरह बनाकर एक नया अनुभव देता है।
कहां से शुरू करें?
Nano Banana AI का उपयोग शुरू करने के लिए आप Google AI Studio (ai.studio) पर जा सकते हैं या Gemini ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आप अपलोड की गई फोटो और प्रॉम्प्ट के जरिए खुद की 3D फोटो बना सकते हैं।
यह नया AI ट्रेंड सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और Nano Banana AI से बनायीं गई 3D फोटो क्रिएटर्स के लिए एक नया क्रिएटिव प्लेटफॉर्म बन चुकी है। चाहे आप कोई कंटेंट क्रिएटर हों, इंडस्ट्री प्रोफेशनल या सोशल मीडिया यूजर, Nano Banana 3D फिगर बनाने का यह तरीका आपके डिजिटल क्रिएशन में चार चांद लगा सकता है।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
Related Posts

Latest News

