सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ

झंडा चौक से स्टेशन रोड तक सड़क किनारे ठेले लगाकर बैठने वाले सब्जी विक्रेताओं को हटाने का निर्देश दिया

सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ
नगर परिषद ने दुकानदारों को निर्देशित किया कि वे अपने प्रतिष्ठानों के सामने ग्राहकों को बाइक खड़ी करने की अनुमति न दें। इससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। विशेष रूप से देवश्री मार्केट को निर्देश दिया गया कि बाइक केवल पार्किंग क्षेत्र में खड़ी की जाए, अन्यथा जुर्माना लगाया जाएगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क को सुचारु और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए उनके लिए पीछे जगह निर्धारित की गई है। यदि वे दोबारा सड़क पर बैठे तो उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा और उन पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा। विशेष रूप से टोटो चालकों को सख्त निर्देश दिया कि बीच सड़क पर सवारी बैठाने के लिए वाहन न रोकें। राजगढ़िया रोड पर टोटो चालकों द्वारा सड़क जाम करने की समस्या को देखते हुए वहां भी टीम ने निरीक्षण किया और चेतावनी दी कि यदि भविष्य में सड़क पर अवरोध उत्पन्न किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कोडरमा: नगर परिषद झुमरीतिलैया के सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान झंडा चौक से स्टेशन रोड तक सड़क किनारे ठेले लगाकर बैठने वाले सब्जी विक्रेताओं को हटाने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क को सुचारु और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए उनके लिए पीछे जगह निर्धारित की गई है। यदि वे दोबारा सड़क पर बैठे तो उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा और उन पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा। विशेष रूप से टोटो चालकों को सख्त निर्देश दिया कि बीच सड़क पर सवारी बैठाने के लिए वाहन न रोकें। राजगढ़िया रोड पर टोटो चालकों द्वारा सड़क जाम करने की समस्या को देखते हुए वहां भी टीम ने निरीक्षण किया और चेतावनी दी कि यदि भविष्य में सड़क पर अवरोध उत्पन्न किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद ने दुकानदारों को निर्देशित किया कि वे अपने प्रतिष्ठानों के सामने ग्राहकों को बाइक खड़ी करने की अनुमति न दें इससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। विशेष रूप से देवश्री मार्केट को निर्देश दिया गया कि बाइक केवल पार्किंग क्षेत्र में खड़ी की जाए, अन्यथा जुर्माना लगाया जाएगा।

सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार के नेतृत्व में विमल शर्मा, राजू राम, मुकेश राणा के साथ होमगार्ड्स के जवान भी थे टीम ने पूरे शहर का निरीक्षण किया। लेमांशु कुमार ने स्पष्ट किया कि अशोका होटल से स्टेशन तक किसी भी तरह का स्थाई व अस्थायी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई दोबारा नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद का यह अभियान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और अवैध अतिक्रमण को समाप्त करने के लिए चलाया गया।

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव