सरयू राय ने हेमंत से राशन कार्ड रद्द करने वालों पर कार्रवाई की मांग की

सरयू राय ने हेमंत से राशन कार्ड रद्द करने वालों पर कार्रवाई की मांग की

रांची: राज्य के पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से साढ़े ग्यारह लाख राशन कार्ड रद्द करने के मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि पूर्व की शासन में राशन कार्ड रद्द करने के 1000 दिन की उपलब्धि बताने, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ आधारविहीन कार्ड रद्द करने के आदेश देने और मंत्री के आदेश को अनसुना करने वाले पूर्व मुख्य सचिव एवं अन्य पर सीएम कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ें: इतिहास नहीं, जनता को जवाब चाहिए; भाजपा के 12 साल का हिसाब चाहिए: विजय शंकर नायक

सरयू राय ने अपने एक बयान में कहा कि खाद्य आपूर्ति मंत्री रहते हुए उन्होंने राशन कार्ड रद्द करने की स्वीकृति नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि 2017 में मंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने यह मामला उठाया था। तत्कालीन मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने अपने अधीन अधिकारियों को 27 मार्च 2017 को निर्देश दिया था कि जिनके पास आधार कार्ड नहीं है, उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया जाए। इसके बाद मुख्य सचिव ने 29 मार्च को विभागीय सचिव को इस सम्बन्ध में लिखित आदेश भी दिया. जिसके बाद बड़ी संख्या में राशन कार्ड रद्द कर दिये गये।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग माँ दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

हालाँकि विभाग की वेबसाइट में आधारहीन राशन कार्ड को रद्द करने के कोई भी कॉलम नहीं हैं, जिस कारण से पदाधिकारियों ने कार्डधारियों को अलग-अलग कारण बताकर उसे रद्द कर दिया। इसके अलावा सरयू राय ने यह भी कहा कि 1000 दिनों की उपलब्धियों में राशन कार्ड के रद्द करने की किसी भी कारण को उजागर नहीं किया गया।  साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और केंद्र सरकार के परिपत्र का हवाला देते हुए प्रासंगिक राशन कार्ड रद्द नहीं करने का निर्देश दिया था। परंतु, उसका पालन नहीं किया गया। मुख्य सचिव ने सीधे मुख्यमंत्री से आदेश लेकर इसे 1000 दिन की उपलब्धि में इसे शामिल कर दिया।

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित