महाराष्ट्र : देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र : देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से देवेंद्र फडणवीस ने आज इस्तीफा दे दिया. देवेंद्र फडणवीस ने आज राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया. फडणवीस के साथ उनके कैबिनेट के सभी मंत्रियों का भी इस्तीफा हो गया. मालूम हो कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के दो सप्ताह बाद भी राज्य में अबतक सरकार गठन की सूरत साफ नहीं हो सकी है. फडणवीस सरकार का मौजूदा कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त हो रहा था. ऐसे में उससे एक दिन पहले ही उन्होंने अपना इस्तीफा गवर्नर को सौंप दिया.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठजोड़ को बहुमत मिला है. पर, शिवसेना भाजपा से मुख्यमंत्री पद का ढाई-ढाई साल के लिए बंटवारा करने की मांग पर अड़ी है. वहीं, बड़ी पार्टनर भाजपा इसके लिए तैयार नहीं है. शिवसेना मुख्यमंत्री के रूप में फडणवीस से भी असहज रही है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सूबे में नयी सरकार की सूरत क्या होगी और क्या भाजपा सरकार बनाने की स्थिति में फिर से देवेंद्र फडणवीस को ही शीर्ष पद पर रखेगी.

यह भी पढ़ें: 3 करोड़ में झारखंड आंदोलन खरीदने वाली कांग्रेस’, आदित्य साहू का बड़ा हमला, राज्यसभा चुनाव पर गरमाई सियासत

उधर, मुख्यमंत्री के इ्रस्तीफे के बाद शिवसेना नेता संजय राउत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष संजय निरूपम से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे हैं. राउत पहले भी शरद पवार से भेंट कर चुके हैं. हालांकि पवार ने यह बयान दिया है कि सरकार गठन के लिए भाजपा-शिवसेना को जनादेश मिला है और वहीं सरकार बनायें, हम विपक्ष में बैठेंगे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित