भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का राहुल गांधी पर हमला, कहा 'वे भारतीय राजनीति के मिस्टर लायर'

चीन की घुसपैठ और कृषि कानून पर राहुल गांधी के बयानों को बताया झूठा

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का राहुल गांधी पर हमला, कहा 'वे भारतीय राजनीति के मिस्टर लायर'
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव (फाइल फ़ोटो)

रांची: झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति में खुद को "मिस्टर लायर" के रूप में खुद को स्थापित कर रहे हैं। झूठ बोलना और बेबुनियाद आरोप लगाना उनकी आदत बन चुकी है। पहले आरोप लगाते हैं और जब आरोप गलत सिद्ध होता है तो माफी मांग कर चुपके से निकल जाते हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कभी "चौकीदार चोर है" जैसा आपत्तिजनक और झूठा नारा देकर देश के प्रधानमंत्री की छवि को धूमिल करने की कोशिश की। सुप्रीम कोर्ट से फटकार मिलने के बाद उनको माफी मांगनी पड़ी थी। फिर उन्होंने बिना किसी प्रमाण के यह तक कह दिया कि "आरएसएस ने गांधी जी की हत्या की", जो अदालत में झूठा सिद्ध हुआ और उन्हें फिर माफी मांगनी पड़ी।

प्रतुल ने कहा कि चीन की घुसपैठ को लेकर भी उन्होंने बार-बार झूठ फैलाया, जबकि हमारी सेनाएं सीमा पर पूरी मजबूती से तैनात हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने भी अपनी टिप्पणी में कहा कि एक सच्चे देशभक्त को इस तरह की भाषा नहीं बोलनी चाहिए। राहुल गांधी देश की सेना का मनोबल गिराने की कोशिश लगातार करते रहे हैं। दिवंगत नेता अरुण जेटली के बारे में उन्होंने झूठी बात कह दी कि वह उनको कृषि कानून लेकर धमका रहे थे। जबकि कृषि कानून आने के पहले ही अरुण जेटली जी का देहांत हो चुका था।

प्रतुल शाहदेव ने यह भी कहा कि अब नवीनतम उदाहरण में राहुल गांधी ने यह कहकर कि "चुनाव आयोग वोट चुरा रहा है", देश के लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण संस्था पर प्रश्नचिह्न लगाया है। यह बेहद शर्मनाक और गैर-जिम्मेदाराना है। प्रतुल ने कहा राहुल गांधी सक्षम जगह पर सबूत पेश करके अपनी बातों को नहीं रखेंगे।

यह भी पढ़ें: पत्नी-बेटी को स्टेशन छोड़ लौटे पत्रकार की करंट लगने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

सिर्फ प्रेस कांफ्रेंस करके माहौल को बिगड़ने की कोशिश करते हैं। उन्होंने चुनाव आयोग के लिए फ्रॉड जैसे शब्द का प्रयोग किया जो प्रतिपक्ष के नेता को कतई शोभा नहीं देता।राहुल गांधी ने तो चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों तक को धमका दिया कि जब उनकी सरकार आएगी तो सबको देखा जाएगा। प्रतिपक्ष के नेता का यह बहुत ही गैर जिम्मेदाराना बयान है

यह भी पढ़ें: झामुमो-कांग्रेस में समझौता, एक ही सीट पर उम्मीदवार देगा झामुमो; गठबंधन में टूट का खतरा टला, हेमंत ने दिखाया राजनीतिक संतुलन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां