हैदराबाद इनकाउंटर पर क्या बोली तेलंगाना पुलिस?

हैदराबाद इनकाउंटर पर क्या बोली तेलंगाना पुलिस?

 

हैदराबाद : हैदराबाद में एक महिला डाॅक्टर से गैंगरेप और मर्डर मामले के चार आरोपियों का आज सुबह पुलिस द्वारा इनकाउंटर कर दिये जाने के बाद एक ओर जहां इसकी तारीफ हो रही है, वहीं इस पर सवाल उठाये जा रहे हैं. ऐसे में तेलंगाना पुलिस ने एक प्रेस कान्फ्रेंस कर इस मामले का पूरा ब्यौरा दिया है और अपना पक्ष रखा है. साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने इस मामले में कहा कि दो आरोपियों ने गोली चलाने की कोशिश की और दो पुलिस वाले घायल हुए, जिसमें एक एसआइ और एक कांस्टेबल शामिल है. उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों को उस जगह अपराध के दृश्य के रि क्रिएशन के लिए ले गयी थी, उसी समय यह वाकया हुआ. पुलिस ने प्रेस को भी उसी स्थल से संबोधित किया.

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं कि कानून ने अपना काम किया. उन्होंने कहा कि अपराधियों के साथ मौके पर दस पुलिस वाले थे.

यह भी पढ़ें: सूरत से दमन तक पीएम मोदी का बड़ा दौरा, कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन आज

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपियों ने पुलिस की पिस्टल छिन कर फायरिंग की और उनके पास से दो हथियार भी जब्त किए गए. जिन आरोपियों ने पिस्टल छिना उनका नाम आरिफ और चिंताकुटा था. पुलिस कमिश्नर के अनुसार, सरेंडर के लिए कहने पर उन्होंने फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि आरोपियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

तेलंगाना पुलिस ने कहा है कि वे अपराधी कर्नाटक के दूसरे अपराधों में शामिल थे और इसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा कि वह इस मामले में मानवाधिकार आयोग के सवालों का जवाब देगी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल
कांग्रेस विधायक की आपत्ति के बाद परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर, 10 जून को होगी सुनवाई
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि