SBI Clerk Recruitment 2025: 6589 पदों के लिए भर्ती शुरू, कौन सी कैटेगरी में कितनी सीटें देखें पूरी लिस्ट 

स्नातक के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर के छात्र भी कर सकते हैं आवेदन 

SBI Clerk Recruitment 2025: 6589 पदों के लिए भर्ती शुरू, कौन सी कैटेगरी में कितनी सीटें देखें पूरी लिस्ट 
SBI Clerk Recruitment 2025

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जूनियर एसोसिएट्स- कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स (जिसे एसबीआई क्लर्क भी कहा जाता है) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.com.in पर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत बैंक में जूनियर एसोसिएट (नियमित और बैकलॉग) के 6589 पद भरे जाएँगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त है. फॉर्म भरने से पहले सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें.

श्रेणी-वार रिक्तियों का विवरण:

इस भर्ती अभियान के तहत रेगुलर में कुल 5180 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें से 5180 पद रेगुलर वैकेंसी के हैं जबकि 403 बैकलॉग पद हैं. श्रेणीवार रिक्तियां इस प्रकार हैं
सामान्य (General): 2255
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 1179
अनुसूचित जाति (SC): 788
अनुसूचित जनजाति (ST): 450
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 508

एसबीआई क्लर्क पात्रता मानदंड

आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 1 अप्रैल, 2025 को 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसका अर्थ है कि उम्मीदवारों का जन्म 02.04.1997 से पहले और 01.04.2005 के बाद का नहीं होना चाहिए (दोनों दिन सम्मिलित)। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट के पात्र हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली कैबिनेट ने दी सेवा अधिकार विधेयक 2026 को मंजूरी, तय समय में मिलेंगी सरकारी सेवाएं

शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता। जो उम्मीदवार अपने स्नातक के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते कि उनका चयन होने पर उन्हें 31 दिसंबर, 2025 तक अपनी स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण देना होगा।

यह भी पढ़ें: डिमना लेक में नहाने के दौरान युवक डूबा, घंटों चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला सुराग

वेतन और भत्ते

चयनित उम्मीदवारों को 26,730 रुपये का बेसिक पे मिलेगा, जिसमें 24,050 रुपये के साथ दो एडवांस्ड इन्क्रीमेंट शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य बैंकिंग भत्ते भी दिए जाएँगे।

 

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल