डीडीएलजे के 30 साल: लंदन में शाहरुख-काजोल ने किया राज–सिमरन की ब्रोंज स्टैच्यू का अनावरण

30वीं वर्षगांठ पर डीडीएलजे को मिला ग्लोबल स्तर पर सांस्कृतिक सम्मान

डीडीएलजे के 30 साल: लंदन में शाहरुख-काजोल ने किया राज–सिमरन की ब्रोंज स्टैच्यू का अनावरण
ब्रोंज स्टैच्यू का अनावरण करते शाहरुख-काजोल

डीडीएलजे की 30वीं वर्षगांठ पर शाहरुख खान और काजोल ने लंदन में फिल्म के राज–सिमरन पोज़ की ब्रोंज स्टैच्यू का अनावरण किया। यह भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक सम्मान है।

मुंबई: यश राज फिल्म्स की ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर डीडीएलजे के 30वें वर्ष को चिह्नित करते हुए, बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और काजोल ने आज लंदन के लीसेस्टर स्क्वैयर में राज और सिमरन की ब्रोंज स्टैच्यू का अनावरण किया। यह पहली बार है जब किसी भारतीय फिल्म को लीसेस्टर स्क्वैयर में स्टैच्यू के रूप में सम्मानित किया गया है।

‘किंग ऑफ बॉलीवुड’ शाहरुख खान और काजोल द्वारा अनावरण किया गया यह नया ब्रोंज स्टैच्यू फिल्म के केंद्रीय पात्र राज और सिमरन को उनके प्रतिष्ठित पोज़ में दर्शाता है और साथ ही दक्षिण एशियाई समुदायों के बीच पिछले 30 वर्षों में फिल्म के अपार सांस्कृतिक प्रभाव का जश्न मनाता है। अनावरण दोनों बॉलीवुड सितारों, यश राज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी और हार्ट ऑफ लंदन बिज़नेस अलायंस की मुख्य कार्यकारी रोज़ मॉर्गन की उपस्थिति में किया गया। यह आयोजन भारत और ब्रिटेन के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाने का माध्यम बना।

लॉन्च पर बोलते हुए शाहरुख खान ने कहा, “डीडीएलजे एक सच्चे दिल से बनाई गई फिल्म थी। हम प्रेम की एक ऐसी कहानी कहना चाहते थे, जो तमाम बाधाओं को पार कर जाए और दुनिया को दिखाए कि प्रेम दुनिया को बेहतर बना सकता है। शायद यही वजह है कि डीडीएलजे का प्रभाव 30 वर्षों से कायम है। 

उन्होंने आगे कहा, “मैं यूनाइटेड किंगडम के लोगों और हार्ट ऑफ लंदन बिज़नेस अलायंस का धन्यवाद् करता हूँ कि उन्होंने डीडीएलजे का सम्मान किया और हमें इस तरह अमर किया। 
काजोल ने इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, लंदन में स्टैच्यू का अनावरण होते देखना ऐसा था, जैसे हम अपने इतिहास का एक हिस्सा फिर से जी रहे हों। यह एक ऐसी कहानी है, जिसने पीढ़ियों का सफर तय किया है।

यह भी पढ़ें Koderma News: बंद पड़े पत्थर खदानों की घेराबंदी कराए सरकार: डॉ नीरा

यश राज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा, “एक भारतीय स्टूडियो के रूप में, जो 50 से अधिक वर्षों से दुनिया को भारतीय कहानियाँ सुनाने के मिशन पर है, डीडीएलजे को ब्रिटेन में इस तरह सम्मान मिलना हमारे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। लीसेस्टर स्क्वैयर जैसी ऐतिहासिक जगह पर अमर किया जाना बेहद विनम्र अनुभव है। यह दर्शाता है कि डीडीएलजे का सांस्कृतिक प्रभाव कितना व्यापक रहा है। यह पल हमें आगे भी प्रेरित करता रहेगा।

यह भी पढ़ें Pakur News: समाहरणालय परिसर में जनता दरबार आयोजित 

Edited By: Mohit Sinha
Tags:   
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Pakur News: कैलाश नगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण Pakur News: कैलाश नगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण
Giridih News: रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर एसडीओ संतोष गुप्ता ने की बैठक
Palamu News: डीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा बैठक की 
Pakur News: तेज आंधी-बारिश से कच्चा घर गिरा, परिवार बाल-बाल बचा
Sahebganj News: स्वास्थ्य आरोग्य दूत एवं साथिया सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
Dumka News: बीडीओ ने सीएचओ और सहिया के साथ की बैठक
Dumka News: रामगढ़ प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: भारत के भिन्न जनजातीय परंपराओं में लैंगिक हिस्सेदारी के मिसाल उपलब्ध: प्रो नवल किशोर अम्बष्ट
Pakur Neww: पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: लॉ कॉलेज में नवनिर्वाचित मेयर अरविंद राणा का हुआ भव्य स्वागत
Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: हिरणपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित