रांची के अखबारों की सुर्खियां : दिल्ली अग्निकांड का रियल हीरो रांची के राजेश ने बचायी 11 जिंदगी
रांची : झारखंड की राजधानी रांची से छपने वाले अखबारों ने आज दिल्ली के अनाज मंडी की एक फैक्टरी में हुई अगलगी में 43 लोगों की मौत को अखबारों ने बड़ी खबर बनाया है. प्रभात खबर ने इस खबर को शीर्षक दिया है: वे सोये थे और सोये ही रह गये. अखबार के अनुसार, संकली गली में थी अवैध फैक्टरी, वहीं काम भी करते थे और सोते भी थे मजदूर. इस अग्निकांड में बिहार के 28 मजदूरों की मौत हो गयी. कारखाने में पांच बजे सुबह आग लगी और उस वक्त सभी श्रमिक नींद में थे.


हिंदुस्तान ने भी दिल्ली अग्निकांड को लीड खबर बनाते हुए शीर्षक दिया है: दिल्ली में आग से 43 की मौत. अखबार ने लिखा है कि इमारत का मालिक और फैक्टरी मैनेजर गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्नाव रेप कांड में सात पुलिसवाले सस्पेंड कर दिए गए हैं. केंद्र सरकार नेशनल हाइवे पर गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को इमरजेंसी इलाज की सुविधा देगी. इसके लिए नेशनल हाइवे पर हर 50 किलोमीटर की दूरी पर एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस तैनात की जाएगी.
दैनिक भास्कर ने दिल्ली अग्निकांड को शीर्षक दिया है: पांच जले, 38 घुटकर मरे, क्योंकि निकलने का रास्ता ही नहीं था. अखबार ने खबर दी है: निर्भया के दोषी तिहाड़ जेल में शिफ्ट, मंडोली में फांसी की व्यवस्था नहीं. अखबार के अनुसार, रविवार को देर शाम उन्हें मंडोली जेल से तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया. रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि अर्थव्यवस्था सुस्त, सारी शक्ति पीएमओ के पास रखना ठीक नहीं. अखबार ने नियोनिया से पीड़ित लता मंगेशकर ने 28 दिन बाद घर लौटने एवं कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों के आज नतीजे आने की भी खबर अखबार ने दी है.
दैनिक जागरण ने लीड खबर की हेडिंग दी है : दिल्ली में आग ने फिर ली 43 जिंदगी. इस अखबार ने इस अग्निकांड के रियल हीरो असिस्टेंट डिवीजन राजेश शुक्ला की तसवीर के साथ खबर छापी है, जिन्होंने इस अग्निकांड में 12 लोगों की जान बचायी. अखबार ने लिखा है कि इस अग्निकांड के पीड़ित अपनों की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे. रघुराम राजन का बयान अखबार ने दिया है कि पीएमओ में शक्ति का केंद्रीकरण ठीक नहीं. फिल्म पानीपत के राजस्थान में विरोध की खबर अखबार ने दी है. इस पर लोगों ने प्रतिबंध लगाने की मांग की है.
Related Posts

Latest News

