प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून पर झारखंड में दिया बड़ा बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून पर झारखंड में दिया बड़ा बयान

 

साहेबगंज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नागरिकता संशोधन कानून पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि इस नागरिकता संशोधन कानून से भारत के किसी भी मजहब के किसी भी नागरिक की नागरिकता पर असर नहीं पड़ेगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर कांग्रेस, उसके जैसे दलों एवं उसके वामपंथी इकोसिस्टम ने भारत के मुसलमानों को डराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं देश के प्रत्येक नागरिक चाहे हिंदू हो या मुसलिम को यह कहना चाहता हूं कि इस कानून से किसी भी नागरिक की नागरिकता पर असर नहीं होगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने इस डर एवं छल को नकार दिया, पूरे देश ने इस कांग्रेस और उसके साथियों की नाकारात्मक सोच को ही नकार दिया, पर लोगों को डराने एवं झूठी बातें फैलाने को उन्होंने अपनी राजनीति का आधार बना दिया. उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा कर राजनीति नहीं कर सकते हैं, उन्हें डरा कर ही राजनीति कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: जोरहाट एयरबेस पर हादसे से शोक की लहर, वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त; पांच जवान शहीद

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये सफेद झूठ बोलने लगे हैं, लोगों को डराने लगे हैं. उन्होंने कहा कि ये लोग देश में झूठ एवं भ्रम का माहौल बना रहे हैं, हिंसा फैला रहे हैं, जबकि यह बात पत्थर की लकीर की तरह है कि इससे किसी की नागरिकता पर कोई असर नहीं होगा. उन्होंने कहा कि मेरी बात आपको समझ में आ गयी, लेकिन कांग्रेस को समझ में नहीं आती, क्योंकि उनकी राजनीति की खिचड़ी नहीं पक रही है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं कांग्रेस एवं उनके सहयोगियों को चुनौती देता हूं कि अगर हिम्मत है तो घोषणा करें कि वे पाकिस्तान के हर नागरिक को भारत की नागरिकता देंगे, 370 को दोबारा लागू करेंगे और तीन तलाक कानून रद्द करेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस दश के युवाओं को बर्बाद करने का खेल खेलना बंद करे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं