फडणवीस ने शिवसेना को दिया टका-सा जवाब, पांच साल हम करेंगे सरकार का नेतृत्व

फडणवीस ने शिवसेना को दिया टका-सा जवाब, पांच साल हम करेंगे सरकार का नेतृत्व

 

मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से भाजपा एवं शिवसेना में सरकार गठन को लेकर चल रही तकरार आज चरम पर पहुंच गयी. शिवसेना के ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर खरा जवाब देते हुए भाजपा नेता व निवर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा ही पांच सालों तक राज्य में महायुति की मजबूत व स्थिर सरकार का नेतृत्व करेगी. फडणवीस ने कहा कि उनकी पार्टी को शिवसेना का 50ः50 का फार्मूूला स्वीकार नहीं है. उन्होंने पत्रकारों से यह भी कहा कि इस साल के आरंभ में जब दोनों दलों के बीच समझौते हो रहे थे तब भी उनकी पार्टी ने शिवसेना के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था.

 

इससे पहले शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा था कि यहां कोई दुष्यंत नहीं है, जिनके पिता जेल में हों. उन्होंने कहा था कि यहां हम हैं जो धर्म और सत्य की राजनीति करते हैं. मालूम हो कि हरियाणा में स्पष्ट बहुमत से दूर रही भाजपा ने दुष्यंत चैटाला की जननायक जनता पार्टी से समझौता कर सरकार बनाया. समझौते के साथ ही घोटाले के आरोप में जेल में बंद दुष्यंत के पिता बाहर आए थे. राउत ने शरद पवार का हवाला देते हुए कहा था कि उन्होंने बीजेपी के खिलाफ माहौल बनाया और वे कभी उनके साथ नहीं जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Great Nicobar Project: 20 हजार करोड़ का मेगा प्लान, भारत को इंडो-पैसिफिक का लॉजिस्टिक्स किंग बनाने की तैयारी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट
फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं
कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान
फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक विश्व कप से बाहर