कोरोना वायरस संक्रमण में जुड़ा वुहान की आधुनिक लैब का एंगल, ब्रिटेन में गहराया शक

कोरोना वायरस संक्रमण में जुड़ा वुहान की आधुनिक लैब का एंगल, ब्रिटेन में गहराया शक

लंदन : कोरोना वायरस से पूरी दुनिया परेशान है. आज के समय में इस महामारी से यूरोपीय देश व अमेरिका सबसे अधिक परेशान हैं. जिस तरह से यह बीमारी फैली है, उसमें इस थ्योरी पर कई लोगों को संदेह है कि यह सीधे तौर पर चीन के वुहान के मांस बाजार से फैला. ऐसे में इस वायरस के प्रसार को लेकर कई सरकारें जासूसी का सहारा ले रही हैं.

एनबीटी ने खबर दी है कि ब्रिटेन के शीर्ष सरकारी सूत्रों का कहना है कि भले ही अबतक वैज्ञानिक सुझाव यही रहा हो कि यह वायरस वुहन के पशु बाजार से इंसानों में फैला, लेकिन चीनी लैब से हुई लीक के फैक्ट को दरकिनार नहीं किया जा सकता है. इसने डेली मेल की रिपोर्ट के हवाले से लिखा है कि बोरिस जाॅनसन द्वारा गठित आपात कमेटी कोबरा के एक सदस्य ने कहा है कि पिछली रात खुफिया सूचना मिली जिसके अनुसार, इस बात को लेकर कोई दो राय नहीं है कि वायरस जानवरों से ही फैला है, लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया गया है कि यह वायरस वुहान की लैब से लीक होकर सबसे पहले इंसानों में फैला है.

कोबरा के सिक्यूरिटी सर्विस ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी है कि वायरस की प्रकृति को लेकर एक विश्वसनीय वैकल्पिक विचार हैं. संभवतः यह महज संयोग नहीं है कि वुहान में लैब मौजूद हैं, यह तथ्य को छोड़ा नहीं जा सकता है. वुहान में इंस्टिट्यूट आॅफ वायरोलाॅजी मौजूद है. चीन में यह सबसे एडवांस लैब है. यह लैब जानवरों के बाजार से मात्र 10 किलोमीटर दूर है. ध्यान रहे कि चीन के अखबार पीपुल्स डेली ने 2018 में कहा था कि यह घातक इबोला वायरस माइक्रोआगैनिजम का प्रयोग करने में समर्थ है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित