छत्तीसगढ : सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के वीर शहीद गणेश राम कुंजाम को कंधा देकर दी अंतिम विदाई

छत्तीसगढ : सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के वीर शहीद गणेश राम कुंजाम को कंधा देकर दी अंतिम विदाई

राजधानी के माना एयरपोर्ट पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

हम सब देश के साथ हैं, सेना के साथ हैं और जवानों के साथ हैं : मुख्यमंत्री

घर पहुंच कर सीएम बघेल ने किया ट्वीट, मन बहुत व्यथित है

गिधाली के शासकीय स्कूल का नामकरण शहीद गणेश राम कुंजाम के नाम पर करने की घोषणा

यह भी पढ़ें: मौत का रेस्टोरेंट! मालवीय नगर में लगी भीषण आग, 21 लोगों की दर्दनाक मौत से दहली दिल्ली

परिवार के एक सदस्य को नौकरी व पिता को मिला 20 लाख रुपये का चेक

यह भी पढ़ें: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

रायपुर : छत्त्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र शहीद जवान गणेश राम कुंजाम के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने शहीद कुंजाम के पार्थिव शरीर को कांधा देकर अंतिम विदाई दी. शहीद का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह ग्राम गिधाली कांकेर के लिए रवाना किया गया. शहीद को अंतिम विदाई देने के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट किया कि मन बहुत व्यथित है.

ज्ञातव्य है कि 15 जून को लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा, एलएसी पर चीनी सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे. इस हिंसक झड़प में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की कुरूटोला ग्राम पंचायत के ग्राम गिधाली निवासी गणेश राम कुंजाम भी शहीद हो गए. शहीद कुंजाम का पार्थिव शरीर आज अपराह्न विशेष विमान द्वारा रायपुर पहुंचा.


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लद्दाख में शहीद हुए जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया और शहीदों के परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री कुंजाम ने देश के लिए शहादत दी है. ऐसे महान सपूत पर हम छत्तीसगढ़वासियों को गर्व है. उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी. हम सब देश के साथ हैं, सेना के साथ हैं और जवानों के साथ हैं. मुख्यमंत्री ने शहीद गणेश राम कुंजाम की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए गांव के विद्यालय का नामकरण उनके नाम पर करने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद कुंजाम के परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शहीद स्वर्गीय श्र के पिता इतवारू राम कुंजाम को छत्तीसगढ़ शासन की ओर से 20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक सौंपा.

मौके पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रवींद्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा और विकास उपाध्याय, सांसद सुनील सोनी, महापौर एजाज ढेबर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सेना, प्रशासन, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और नागरिकों ने शहीद गणेश कुंजाम के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके पश्चात शहीद का पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया गया.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल
कांग्रेस विधायक की आपत्ति के बाद परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर, 10 जून को होगी सुनवाई
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि