रेप के मुद्दे पर राहुल गांधी पर हमला बोलते-बोलते लाकेट चटर्जी ने यह क्या बोल दिया, देख लीजिए Video

रेप के मुद्दे पर राहुल गांधी पर हमला बोलते-बोलते लाकेट चटर्जी ने यह क्या बोल दिया, देख लीजिए Video

 

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान 12 दिसंबर को गोड्डा में दिए गए एक बयान को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना दिया. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सुबह इस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी को लोकसभा में घेरा और फिर शाम में उनके नेतृत्व में भाजपा की महिला सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिल कर शिकायत करने वाला है. उधर, राहुल गांधी ने अपने बयान रेप इन इंडिया को लेकर माफी मांगने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उनके पास वह वीडियो क्लिप है जिसमें नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली को रेप कैपिटल कहा था. इस मुद्दे पर आज संसद एवं उसके बाहर दिन भर वार-प्रतिवार होता रहा.

इसकी को लेकर लोकसभा में बोलते हुए भाजपा सांसद लाकेट चटर्जी ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला. उन्ळोंने कहा कि मोदी जी ने मेक इंडिया का नारा दिया और पूरी दुनिया को भारत में वेलकम किया, लेकिन राहुल गांधी ने रेप इन इंडिया कहा और पूरी दुनिया को भारतीय महिलाओं का रेप करने के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने कहा कि वे भारतीय महिलाओं की गरिमा को नहीं समझते हैं. लाकेट चटर्जी ने कहा कि यह पूरी भारतीय महिला का अपमान है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिना सिक्यूरिटी के देश से नहीं निकलते हैं, वे रेप को कैसे समझेंगे.

लाकेट चटर्जी ने कहा राहुल गांधी रेप का दर्द कैसे समझेंगे, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूरे के पूरे देश का रेप कर दिया. उन्होंने कहा कि उनका तरीका ऐसा है कि वे महिला का रेप कर तंदूरी में फेंक देते हैं, वे इसका दर्द कैसे समझेंगे. उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान