पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
विकास की दिशा में योगदान के लिए उन्हें भारत माता का महान सपूत के रूप में किया गया सम्मानित
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने उन्हें एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने उनके राष्ट्रवादी विचार, समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए समर्पण और विकास की दिशा में योगदान को याद करते हुए उन्हें भारत माता के महान सपूत के रूप में सम्मानित किया।
नई दिल्ली: भारतीय जनसंघ के प्रख्यात नेता और एकात्म मानववाद की प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम नेताओं ने उन्हें देश को समृद्धि की राह दिखाने वाला महापुरुष बताते हुए श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्हें भारत का महान सपूत बताते हुए कहा कि उनके राष्ट्रवादी विचार और अंत्योदय के सिद्धांत विकसित भारत के निर्माण में बहुत काम आने वाले हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में भारत माता का महान सपूत और एकात्म मानववाद के प्रणेता बताते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि देश को समृद्धि की राह दिखाने वाले उनके राष्ट्रवादी विचार और अंत्योदय के सिद्धांत विकसित भारत के निर्माण में बहुत काम आने वाले हैं।
https://twitter.com/narendramodi/status/1971040879730143743


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें महान विचारक और एकात्म मानववाद के प्रणेता बताया। उन्होंने उनके एकात्म मानवता के दर्शन और अंत्योदय के उनके विचार को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए कहा, “अंत्योदय की भावना और ‘एकात्म मानववाद’ के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनकी सोच, जीवन दर्शन और देश के प्रति अटूट प्रेम ने हमें सिखाया कि विकास का असली अर्थ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधाएं सुनिश्चित करना है। ऐसे महान चिंतक, राष्ट्रदृष्टा और मार्गदर्शक को उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता बताया। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के को जीवन राष्ट्र सेवा, संगठन और समर्पण का अनुपम आदर्श बताते हुए कहा कि उनका अंत्योदय दर्शन आज भी वंचितों के उत्थान हेतु पथ-प्रदर्शक है और एकात्म मानववाद भारत की सांस्कृतिक आत्मा को आधुनिक युग की आवश्यकताओं से जोड़ने वाला शाश्वत मार्ग है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि मां भारती के वरद पुत्र, महान राष्ट्रवादी विचारक एवं भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जन्म जयंती पर कोटिश: नमन। सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत शुचिता एवं गरिमा के उच्चतम आदर्श रहे श्रद्धेय दीनदयाल ने भारतीय संस्कृति की नींव पर सशक्त, समृद्ध और सामर्थ्यशाली भारत के निर्माण के लिए ‘एकात्म मानववाद’ का महान दर्शन प्रस्तुत किया। अंत्योदय की उनकी अवधारणा “विकसित और आत्मनिर्भर भारत” निर्माण के संकल्प की सिद्धि में अत्यंत महत्वपूर्ण है। राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के उनके महान विचार और कार्य करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पंडित दीनदयाल की कहा कि भारतीय चिंतन परंपरा के देदीप्यमान नक्षत्र, पथप्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने पंडित दीनदयाल द्वारा को एकात्म मानववाद, भारतीय संस्कृति के चिंतन मूल्यों, व्यक्ति, समाज, प्रकृति और परमात्मा के एकत्व का प्रतीक बताया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार भारत की आत्मा को आलोकित करते हैं और हमें सांस्कृतिक गौरव व आधुनिकता के समन्वय से स्वावलंबी, समृद्ध एवं समतामूलक भारत के निर्माण हेतु प्रेरित करते हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने "देहरादून स्थित दीनदयाल पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा, दिल्ली के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत अन्य नेताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कीं।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


