Rekha Gupta
समाचार  राष्ट्रीय  दिल्ली 

सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश

सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने भवनों की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार सुबह घटनास्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आसपास के पीजी और अन्य भवनों की भी सघन जांच कराने तथा नियमों का उल्लंघन मिलने पर उन्हें सील करने को कहा है। हादसे के मामले में भवन मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एमसीडी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। हादसे में मृतकों की संख्या छह हो गई है।
Read More...
समाचार  राष्ट्रीय  दिल्ली 

दिल्ली कैबिनेट ने दी सेवा अधिकार विधेयक 2026 को मंजूरी, तय समय में मिलेंगी सरकारी सेवाएं

दिल्ली कैबिनेट ने दी सेवा अधिकार विधेयक 2026 को मंजूरी, तय समय में मिलेंगी सरकारी सेवाएं दिल्ली कैबिनेट ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में 'दिल्ली (नागरिकों का तय समय-सीमा में और आसानी से सेवाएं पाने का अधिकार) विधेयक, 2026' को मंजूरी दे दी है। नया कानून 2011 के सेवा अधिकार कानून की जगह लेगा और नागरिकों को तय समय सीमा में सरकारी सेवाएं प्राप्त करने का कानूनी अधिकार देगा।
Read More...
समाचार  राष्ट्रीय  दिल्ली 

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत कई लोगों ने अभिनेता असरानी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत कई लोगों ने अभिनेता असरानी के निधन पर दी श्रद्धांजलि अभिनेता गोवर्धन असरानी का सोमवार शाम को निधन हो गया। उन्होंने 84 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। इस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और फिल्म जगत की कई हस्तियों ने अभिनेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Read More...
समाचार  राष्ट्रीय 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने उन्हें एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने उनके राष्ट्रवादी विचार, समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए समर्पण और विकास की दिशा में योगदान को याद करते हुए उन्हें भारत माता के महान सपूत के रूप में सम्मानित किया।
Read More...

Advertisement