गुजरात के गांधीनगर से आईएसआईएस के 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

आईएसआईएस से जुड़ाव की पुष्टि, देश में हमले की साजिश

गुजरात के गांधीनगर से आईएसआईएस के 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

गुजरात एटीएस ने गांधीनगर के अडालज से तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जो आईएसआईएस से जुड़े होने की बात सामने आई है। आरोपितों के देश में कई स्थानों पर हमले की योजना थी और वे हथियारों के आदान-प्रदान के उद्देश्य से गुजरात पहुंचे थे। एटीएस को खुफिया सूचना के आधार पर सफलता मिली है। मामले की विस्तृत जानकारी के लिए दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।

गांधीनगर: गुजरात एटीएस ने राज्य के पाटनगर गांधीनगर के अडालज से आतंकी गतिविधियों में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपितों के आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े होने की बात सामने आई है।

एटीएस टीम को आतंकी गतिविधियों में शामिल कुछ संदिग्ध लोगों की सक्रियता की खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद से इनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। एटीएस टीम ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गुजरात एटीएस की तरफ से आज दोपहर 1:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तार से इस बारे में जानकारी दी जाएगी।

आरोपितों की देश में कई जगहों पर हमले की योजना थी। हथियारों के आदान-प्रदान की मंशा से इनके गुजरात पहुंचने और देश में कई जगहों पर हमले की योजना का पता चला है। ये संदिग्ध आतंकी किन स्थानों पर हमले की योजना बना रहे थे, इसकी गहन जाँच शुरू कर दी गई है।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी से आउटसोर्सिंग कंपनियों की शिकायत Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी से आउटसोर्सिंग कंपनियों की शिकायत
Dhanbad News: विवाहित पुत्री को नियोजन देने की मांग, 10 मार्च से भूख हड़ताल की चेतावनी
Dhanbad News: प्रिंस खान गिरोह के अपराधी को पुलिस ने दबोचा, कई गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला
Pakur News: पत्थरघट्टा जांच चौकी पर चला वाहन जांच अभियान
Pakur News: योग प्रशिक्षण अभियान से लोगों को किया गया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
Hazaribagh News: प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाई श्री रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग
Hazaribagh News: ससुराल में विवाहिता की मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप 
Hazaribagh News: दर्दनाक रेल दुर्घटना में युवक की मौत, वंदे भारत की टक्कर से गई जान
Hazaribagh News: मुफस्सिल थाना परिसर में ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक
Hazaribagh News: अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
Bokaro News: समाहरणालय में विकास योजनाओं की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों की तय की जवाबदेही
Palamu News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत