क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने रचाई सगाई, जानिए कौन है सानिया

मुंबई के दो पावरफुल परिवारों का मिलन, अर्जुन और सानिया हुए एक 

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने रचाई सगाई, जानिए कौन है सानिया
अर्जुन तेंदुलकर सगाई में सानिया को रिंग पहनाते हुए

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 13 अगस्त को मुंबई के एक प्राइवेट फंक्शन में सानिया चंडोक से सगाई कर ली. यह समारोह बेहद निजी था, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार और मित्र शामिल हुए

नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 13 अगस्त को मुंबई के एक प्राइवेट फंक्शन में सानिया चंडोक से सगाई कर ली. यह समारोह बेहद निजी था, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार और मित्र शामिल हुए. 25 साल के इस उभरते ऑलराउंडर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक को इंगेजमेंट रिंग पहनाई. अब तेंदुलकर परिवार में जल्द ही शहनाइयां बजने वाली है.

कौन है सानिया चंडोक? 

सानिया चंडोक, मुंबई के जाने-माने कारोबारी रवि घई की पोती हैं. घई परिवार के पास फाइव-स्टार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और हेल्थ-फ्रेंडली आइसक्रीम ब्रांड The Brooklyn Creamery का स्वामित्व है. सानिया लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक हैं और ‘मिस्टर पॉज’ नामक लग्जरी पेट स्पा और सैलून की संस्थापक भी हैंलक्जरी पेट स्पा की फाउंडर हैं सानिया. सोशल मीडिया पर सानिया का प्राइवेट अकाउंट ये बताता है कि वह अपनी जिंदगी को बेहद निजी रखने वाली महिला हैं.

क्रिकेट और बिजनेस का संगम

25 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर वर्तमान में आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं और घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और उपयोगी बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं. जो बड़े-बड़े शॉट्स भी लगाना जानता है. लंबे समय से मेहनत कर रहे अर्जुन को क्रिकेट में अबतक वो सफलता नहीं मिल पाई, जो उनके पिता महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने हासिल की. क्रिकेट में निरंतर मेहनत कर रहे अर्जुन का यह रिश्ता दो प्रभावशाली परिवारों को एक डोर में बांध रहा है.

फैंस में खुशी की लहर

सोशल मीडिया पर सगाई की खबर फैलते ही फैंस ने अर्जुन और सानिया को ढेरों शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर दोनों परिवारों के चेहरे खुशी से खिले नजर आए.

Read More.. वर्ल्ड कप 2026 पर बोले मेसी, अर्जेंटीना दावेदार लेकिन फ्रांस और स्पेन ज्यादा मजबूत

अर्जुन तेंदुलकर का करियर एक नज़र में

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को इस बार भी मुंबई इंडियंस टीम ने आईपीएल 2025 के लिए 30 लाख रुपये की कीमत में अपनी टीम में शामिल किया. 25 वर्षीय अर्जुन ने साल 2021 में मुंबई की टीम की ओर से टी20 डेब्यू किया. वहीं फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए डेब्यू गोवा की ओर साल 2022 में किया. उनको IPL डेब्यू करने का मौका 2023 सीजन में मिला. आईपीएल के अब तक कुल 5 मैचों में 3 विकेट ले चुके हैं, और 13 रन बना चुके हैं

Read More.. आईपीएल 2026 में ऑरेंज-पर्पल कैप की जंग तेज, सूर्यवंशी और रबाडा पर रहेंगी नजरें

फर्स्ट क्लास: 17 मैच, 37 विकेट, 532 रन
लिस्ट ए: 18 मैच, 25 विकेट, 102 रन
टी20: 24 मैच, 27 विकेट, 119 रन

Read More.. तीरंदाजी विश्व कप में साहिल जाधव का कमाल, कांस्य जीतकर भारत को दिलाया पहला पदक

 

 

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट