Ramgarh news: अपराधियों ने विस्थापित नेता संतोष सिंह की गोली मारकर की हत्या

पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है

Ramgarh news: अपराधियों ने विस्थापित नेता संतोष सिंह की गोली मारकर की हत्या
घटनास्थल पर पहुँच पुलिस ने शुरू की जाँच (तस्वीर)

आशंका जताई जा रही है कि लेवी को लेकर संतोष सिंह की हत्या कर दी गई हैं।बरका सयाल क्षेत्र मे कई दिनों से अपराधियों की दस्तक से दहशत का माहौल बना हुआ है।

रामगढ़: रामगढ़ और हजारीबाग जिले के सीमावर्ती इलाके उरीमारी में अपराधियों ने एक विस्थापित नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। बुधवार को विस्थापित नेता संतोष सिंह की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। उरीमारी क्षेत्र पोटंगा लुकैयाटांड़ में घात लगाए अपराधियों ने विस्थापित नेता सह सीसीएल कर्मी संतोष सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी अनुसार बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने विस्थापित नेता को सीने, पेट और सिर में कुल तीन गोलियां मारी है। घायल संतोष सिंह को प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार उरीमारी क्षेत्र में कोयला और लोकल सेल से जुड़े संतोष सिंह को अपराधियों द्वारा पहले भी धमकी दी जा चुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि लेवी को लेकर संतोष सिंह की हत्या कर दी गई हैं। बरका सयाल क्षेत्र मे कई दिनों से अपराधियों की दस्तक से दहशत का माहौल बना हुआ है। मौके पर उरीमारी थाना प्रभारी रामकुमार राम, गिद्दी थाना प्रभारी कुंदन कुमार घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू कर चुके है।

Edited By: Sujit Sinha

Related Posts

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न