भारतीय जन मोर्चा ने राम जन्मभूमि पूजन के उपलक्ष्य में किया भजन-कीर्तन का आयोजन
On

रांची : अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के भूमिपूजन के उपलक्ष्य में आज भारतीय जन मोर्चा के रांची के डोरंडा स्थित प्रदेश कार्यालय में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि भजन का आयोजन के लिए झारखंड बिहार के मशहूर रमेश तिवारी ग्रुप को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ का वृक्ष रोपण करने का फोटो भी उन्हें व्हाट्सएप्प पर प्राप्त हो रहे हैं। भारी संख्या में लोगों ने एक पेड़ श्री राम के नाम पर लगाये हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजमो के द्वारा आज दीपोत्सव मनाया गया। आज का दिन सम्पूर्ण सनातन समाज के लिए स्मरणीय रहेगा।
Edited By: Samridh Jharkhand