Jharkhand Social Worker News
समाचार  बोकारो  झारखण्ड  राज्य 

Bokaro News: शिक्षाविद् स्वर्गीय सुरेश कुमार चौबे की 20वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब

Bokaro News: शिक्षाविद् स्वर्गीय सुरेश कुमार चौबे की 20वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी स्वर्गीय सुरेश कुमार चौबे की 20वीं पुण्यतिथि बुधवार को कसमार में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कसमार चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने उन्हें शिक्षा की अलख जगाने वाला महान व्यक्तित्व बताया। माले नेता शकुर अंसारी और अन्य गणमान्य लोगों ने उनके द्वारा स्थापित सांप्रदायिक सौहार्द की परंपराओं को याद किया, जिसमें हिंदू-मुस्लिम समुदाय एक-दूसरे के त्योहारों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उनके पौत्र अधिवक्ता शीतल समीर चौबे ने उनके बताए प्रेम और एकता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
Read More...

Advertisement