प्रयागराज: झूंसी के हेतापुर गांव में महिला की संदिग्ध मौत, कमरे के अंदर मिला शव

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

प्रयागराज: झूंसी के हेतापुर गांव में महिला की संदिग्ध मौत, कमरे के अंदर मिला शव

प्रयागराज : उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित झूंसी थाना क्षेत्र के हेतापुर चमनगंज गांव में मंगलवार को एक महिला की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि उसकी मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं है। परिवार से प्रार्थना पत्र लेकर विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र के हेतापुर चमनगंज गांव निवासी विजय लक्ष्मी 30 वर्ष पत्नी इन्द्रजीत यादव की मौत मंगलवार की भोर रहस्यमय परिस्थितियों में हो गई।

पुलिस पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह बच्चों के साथ रात में सोई और सुबह मृत मिली। बच्चों ने कमरे का दरवाजा खोला तथा मां के बारे में बताया। यह जानकारी होते ही परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम का कहना है कि विजय लक्ष्मी की मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News : वेतन के लिए भटक रही विधवा सफाई कर्मी, बीपीएम पर पैसे मांगने का आरोप Koderma News : वेतन के लिए भटक रही विधवा सफाई कर्मी, बीपीएम पर पैसे मांगने का आरोप
Koderma news : जमीन सौदे के नाम पर धोखाधड़ी, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
Koderma News : बरामदे से खूँटा खोलकर दो बैल चोरी, पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन
Koderma News : नाली निर्माण में अनियमितता पर भड़के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष
बोकारो कोर्ट को उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ी, सीसीटीवी से होगी निगरानी
किराना दुकानदार की बेटी बनी UPSC अफसर, कोडरमा स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
Hazaribagh News: महारामनवमी पर डीजे पाबंदी को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा
Dumka News: संचालित विकास योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: सखी मार्ट का उद्घाटन, महिला स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा
Pakur News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
Pakur News: चापाकल का पानी पीने योग्य नहीं, सोख्ता निर्माण की मांग
Pakur News: अबुआ आवास योजना के तहत लाभुक का गृह प्रवेश