उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में एक और अभ्यर्थी की हुई मौत, रिम्स में इलाज के क्रम में तोड़ा दम

जमशेदपुर के बर्मा माइंस का रहने वाला है मृतक मुरामुल्ला सुरैया उर्फ बाला

उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में एक और अभ्यर्थी की हुई मौत, रिम्स में इलाज के क्रम में तोड़ा दम
मृतक मुरामुल्ला सुरैया उर्फ बाला

रांची: उत्पाद विभाग में सिपाही के लिए हो रहे भर्ती दौड़ में शामिल एक अभ्यर्थी की आज फिर मौत हो गई. रांची में हो रहे भर्ती दौड़ में भाग लेने आए जमशेदपुर के बर्मा माइंस निवासी मुरामुल्ला सुरैया उर्फ बाला की मौत आज शनिवार सुबह लगभग 5.30 बजे रिम्स में इलाज के दौरान हो गई. वह बहाली की दौड़ में भाग लेने के लिए रांची आया था और दौड़ पूरी करने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी. आनन फानन में उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था. हालांकि इस युवक की मौत को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

बता दें कि बीते 10 सितंबर से उत्पाद सिपाही की भर्ती के लिए दौड़ फिर से राज्य के अलग-अलग छह सेंटरों पर शुरू हुई है। इसके बाद शारीरिक परीक्षण के दौरान किसी अभ्यर्थी के मौत होने की यह पहली घटना है. इससे पहले 12 अभ्यर्थियों की मौत होने के बाद बीते 2 सितंबर को इन दौड़ पर सीएम हेमंत सोरेन ने रोक लगा दी थी. हालांकि बाद में समीक्षा के उपरांत 10 सितंबर से फिर से दौड़ शुरू करने का पुलिस विभाग ने कई सुविधाओं और प्रक्रिया के साथ एलान किया था.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Shailendra Sinha

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान