कश्मीर में ईद पर दो सिलेंडर मुफ्त और झारखंड में मुसलमानों का विरोध: भाजपा पर भूपेश बघेल का तंज

भाजपा का सपना एक भी भ्रष्टाचारी भाजपा के बाहर नहीं रहे

कश्मीर में ईद पर दो सिलेंडर मुफ्त और झारखंड में मुसलमानों का विरोध: भाजपा पर भूपेश बघेल का तंज
सीएम हेमंत का साथ भूपेश बघेल

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कार्यकर्ताओं से बुथ स्तर पर जोर लगाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि युद्ध का बिगुल बज चुका है, कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता रणभूमि में उतरने को तैयार है

रांची:  जैसे-जैसे चुनावी सरगर्मी तेज हो रही है, सियासी दलों में वार-प्रतिवार का अपने चरम की ओर बढ़ता नजर आ रहा है, विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करने पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बेघल ने भी इसी कड़ी में भाजपा पर बड़ा हमला बोला है. हेमंत सरकार को घेरने की कोशिश में लगे असम सीएम हिमंता पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की कोशिश है कि एक भी भ्रष्टाचारी भाजपा के बाहर नहीं रहे, पूरे देश में चुन चुन कर सारे भ्रष्टाचारियों को भगवा पट्टा पहनाया जा रहा है. बांग्लादेशी घुसपैठ और संताल में डेमोग्राफिक बदलाव पर भूपेश बघेल ने कहा कि यह वही भाजपा है जो कश्मीर चुनाव में ईद के अवसर पर मुसलमानों को मुफ्त में दो दो गैस सिलेंडर देने का वादा करती है, और झारखंड में मुसलमानों को बांग्लादेशी बताती है. इसने पहले सीएए-एनआरसी को मुद्दा बनाने की कोशिश की, लेकिन जब उसकी हवा निकल गयी, तो बांग्लादेशी घुसपैठ का अलाप राग रही है. 

भाजपा का सपना एक भी भ्रष्टाचारी भाजपा के बाहर नहीं रहे

भूपेश बघेल ने कहा कि कई बार अपने पक्ष में हवा रहने के बावजूद भी हमें हार का सामना करना पड़ता है, एक प्रतिशत वोट से भी आंकड़ा बदल जाता है, हमें इस धारणा को बदलना होगा कि कांग्रेस की कांग्रेस को हराती है. उम्मीदवार चाहे कोई भी हो, हमें अपनी पूरी ताकत लगानी है. वहीं झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कार्यकर्ताओं से बुथ स्तर पर जोर लगाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि युद्ध का बिगुल बज चुका है, कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता रणभूमि में उतरने को तैयार है. जबकि मंत्री रामेश्वर उरांव ने हेमंत सरकार की पांच वर्षों की  उपलब्धियां आपके सामने है, आज भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है. हालत यह है कि भाजपा को दूसरे राज्यों से नेताओं का बुलाना पड़ रहा है. सरकार की योजनाओं का जमीन पर उतरता देख कर भाजपा के अंदर छटपटाहट है, भाजपा चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन उसकी हार निश्चित है.   

 

Edited By: Devendra Kumar

Related Posts

Latest News

Sahebganj News : ठप्प पड़ गई गैस एजेंसियों की बुकिंग, बिगड़ गया रसोई में बनी भोजन का स्वाद Sahebganj News : ठप्प पड़ गई गैस एजेंसियों की बुकिंग, बिगड़ गया रसोई में बनी भोजन का स्वाद
बायोमेट्रिक UPI पेमेंट चालू: PhonePe, Google Pay, Paytm पर फेस आईडी-फिंगरप्रिंट सेटअप गाइड
WhatsApp Encryption Explained: क्या कोई आपकी चैट पढ़ सकता है? जानिए सच्चाई
उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें: अमेरिका के THAAD हटाने पर किम का तगड़ा जवाब
Jamshedpur News : संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने शालिग्राम में महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें
पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन एवं स्वास्थ्य बीमा को लेकर JJA देगा विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन
LPG Gas Saving Tips: इंडियन ऑयल ने बताए आसान तरीके, 25% तक बच सकती है गैस
साहिबगंज में गैस की किल्लत, कोयले की अंगीठी ने फिर पकड़ी रफ्तार
साहिबगंज में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, सप्लाई में देरी से उपभोक्ता परेशान
हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत 
Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु
Aspirants Season 3 Review: DM अभिलाष vs संदीप भैया की टक्कर, सत्ता और अहंकार की नई कहानी