Simdega News : नगर निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार

मतगणना से पहले सभी कर्मियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित

Simdega News :  नगर निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार

सिमडेगा में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कंचन सिंह ने मतगणना कर्मियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मतगणना सिमडेगा कॉलेज स्थित केंद्र में होगी, जहां चार काउंटिंग हॉल और तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

सिमडेगा : नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत 27 फरवरी 2026 को प्रातः 8:00 बजे से होने वाली मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली हैं। मतगणना सिमडेगा कॉलेज, सिमडेगा स्थित मतगणना केंद्र में आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में मतगणना कर्मियों, निर्वाची पदाधिकारियों, सहायक निर्वाची पदाधिकारियों, प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस बल की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई।

ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंचन सिंह ने कहा कि सभी कर्मियों को मतगणना के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है और उन्हें पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करना है। उन्होंने कहा कि मतगणना अत्यंत संवेदनशील प्रक्रिया है, इसलिए किसी भी विषय में स्वयं निष्कर्ष निकालने के बजाय वरिष्ठ पदाधिकारियों से मार्गदर्शन लें। छोटी-सी त्रुटि भी पक्षपात या किसी को लाभ पहुँचाने के आरोप का कारण बन सकती है, इसलिए सभी कर्मी अपने आचरण एवं कार्यशैली में पूर्ण सतर्कता बनाए रखें। 

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कर्मी मतगणना केंद्र में बिना किसी अनावश्यक सामग्री के आएँ। प्रवेश से पूर्व सभी की अनिवार्य फ्रिस्किंग की जाएगी तथा मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, पर्स सहित अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।  मतगणना करने हेतु कक्ष में सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध रहेगी, इसलिए अतिरिक्त सामग्री लाने की आवश्यकता नहीं है।केवल आवश्यक स्थिति में ही कक्ष से बाहर जाने की अनुमति होगी। 

उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान गोपनीयता बनाए रखना अनिवार्य है तथा मतों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी  साझा प्राधिकृत व्यक्ति द्वारा की जाएगी। किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित पर्यवेक्षक या वरिष्ठ पदाधिकारी को तुरंत सूचित करने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति के लिए मेडिकल टीम एवं रिजर्व कर्मियों की व्यवस्था भी की गई है। 

यह भी पढ़ें बोकारो में 2 मार्च को मिथिला सांस्कृतिक परिषद का भव्य फागुन उत्सव

पुलिस अधीक्षक श्री श्रीकांत एस. खोटरे ने बताया कि मतगणना केंद्र में प्रवेश के लिए पहचान पत्र अनिवार्य रहेगा तथा बिना आईकार्ड किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी व्यक्तियों की डीएफएमडी एवं एचएचएमडी के माध्यम से जांच के साथ मैनुअल फ्रिस्किंग भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी तुरंत सर्किल इंस्पेक्टर या डीएसपी को सूचित करें। 

यह भी पढ़ें साहिबगंज में सुबह 8 से रात 8 बजे तक होगी मतगणना

मतगणना केंद्र में तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है तथा मतगणना कक्ष में पुलिसकर्मियों का प्रवेश सामान्यतः वर्जित रहेगा। विशेष परिस्थिति में ही अनुमति दी जाएगी। सभी वाहनों की पार्किंग पूर्वी गेट के पास निर्धारित स्थल पर होगी, जबकि मुख्य परिसर में केवल उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त एवं प्रेक्षक के वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा। 

यह भी पढ़ें Bokaro News : प्लांट प्लाजा रोड पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अभ्यर्थियों, गणना अभिकर्ताओं एवं मीडियाकर्मियों का प्रवेश कॉलेज के पश्चिमी गेट से होगा। मतगणना के लिए चार काउंटिंग हॉल बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक हॉल में छह-छह टेबल निर्धारित किए गए हैं तथा कर्मियों और अभिकर्ताओं के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार की व्यवस्था की गई है। कर्मियों की मतगणना केंद्र में रिपोर्टिंग समय प्रातः 6 बजे होगी।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार महतो, परियोजना निदेशक आईटीडीए सरोज तिर्की, अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी, एलआरडीसी अरुणा कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव