असंवेदनशील हो गयी है झारखंड की हेमंत सरकार: अर्जुन मुंडा

असंवेदनशील हो गयी है झारखंड की हेमंत सरकार: अर्जुन मुंडा

सिमडेगा: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार संवेदनशील मुद्दों पर भी पूरी तरह से असंवेदनशील रवैया अपना रही है। रूपा तिर्की के मौत के मामले में भी राज्य सरकार पूरी तरह से असंवेदनशीलता से काम लिया है। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद उसकी जांच सीबीआई से कराई जा रही है।

इससे पहले भाजपा तथा अन्य संगठनों के द्वारा भी सीबीआई जांच की मांग कराई जा रही थी। लेकिन झारखंड सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस में झारखंड में चल रहे विकास योजनाओं में भी लूट की भी बात कही है। सीएनटी एसपीटी एक्ट मामले में भी मुंडा ने राज्य सरकार को कमेटी बनाकर काम करने की सलाह दी है ।

एक सवाल के जवाब में अर्जुन मुंडा ने कहा कि सिमडेगा और खूंटी को रेल लाइन से जोड़ने के लिए प्रयास ऊपर स्तर पर किया जा रहा है। कंसजोर जलाशय योजना में भ्रष्टाचार की बातें सामने लाने पर मुंडा ने कहा कि इस मामले में प्रशासन को जांच का आदेश दिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अर्जुन मुंडा सदर अस्पताल पहुंचे।

सदर अस्पताल में पीएम केयर्स फंड से लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट का फीता काटकर और शिलापट का अनावरण कर उद्घाटन किया। इसके बाद अर्जुन मुंडा पाकर टांड पहुंचे । यहां पर एकलव्य विद्यालय का शिलान्यास किया । मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि क्षेत्र का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों में अनेक प्रकार की विकास योजनाएं चला रही हैं।

यह भी पढ़ें Palamu News: पुलिस ने गौ-तस्करी के बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 गोवंशीय पशु बरामद

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें: अमेरिका के THAAD हटाने पर किम का तगड़ा जवाब उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें: अमेरिका के THAAD हटाने पर किम का तगड़ा जवाब
Jamshedpur News : संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने शालिग्राम में महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें
पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन एवं स्वास्थ्य बीमा को लेकर JJA देगा विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन
LPG Gas Saving Tips: इंडियन ऑयल ने बताए आसान तरीके, 25% तक बच सकती है गैस
साहिबगंज में गैस की किल्लत, कोयले की अंगीठी ने फिर पकड़ी रफ्तार
साहिबगंज में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, सप्लाई में देरी से उपभोक्ता परेशान
हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत 
Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु
Aspirants Season 3 Review: DM अभिलाष vs संदीप भैया की टक्कर, सत्ता और अहंकार की नई कहानी
श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार