सिमडेगा में जनता दरबार: उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कई मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनता दरबार में उमड़ी भीड़, कई मामलों में तुरंत कार्रवाई शुरू

सिमडेगा में जनता दरबार: उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कई मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सिमडेगा जिले में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त कंचन सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं। जाति प्रमाण पत्र, सड़क निर्माण, आवास सुविधा, भूमि विवाद और गुमशुदा युवक की वापसी जैसे मामलों पर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सिमडेगा :  उपायुक्त  कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के शहरी तथा ग्रामीण सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया। उपायुक्त ने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को बारी–बारी से सुनते हुए संबंधित मामलों को त्वरित कार्रवाई हेतु अलग-अलग विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित किया।

जनता दरबार के दौरान विभिन्न विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने, महाराष्ट्र में गुमशुदा युवक सूरज सिंह को घर वापस लाने, सलडेगा अंबाटोली से बंगरु तुयुटोली तक सड़क निर्माण कराने, महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायत, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को बिजली एवं पानी की सुविधा बहाल कराने, खरीदी गई जमीन पर अवैध मकान निर्माण को रोकने, मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत कराने, पंजी–II सुधार तथा नाम दर्ज कराने, दुकान का किराया भुगतान सुनिश्चित कराने सहित कई भूमि विवाद से जुड़े मुद्दे शामिल थे।

जनता दरबार में अनीता केरकेट्टा, ग्राम कदमटोली, प्रखंड कुरडेग ने जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि उनका परिवार 1918 से उक्त गांव में रह रहा है, लेकिन पारिवारिक कारणों से खतियान नहीं बन पाया, जिसके कारण उनका जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो पा रहा है। जाति प्रमाण पत्र न होने से उन्हें शैक्षणिक कार्यों एवं विभिन्न रिक्तियों में आवेदन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उपायुक्त से त्वरित कार्रवाई की प्रार्थना की। उपायुक्त ने इस मामले में अपर समाहर्ता सिमडेगा एवं कुरडेग अंचलाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसी प्रकार, कोलेबिरा प्रखंड के सरंगापानी गांव की विमला देवी ने गुमशुदा सूरज सिंह को महाराष्ट्र से घर लाने में सहायता का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि सूरज सिंह की गुमशुदगी की सूचना पहले ही थाना में दी गई थी और अब यह पता चला है कि वह अहमदनगर जिले के मुगेवाडी महाराष्ट्र में काम कर रहा है। उपायुक्त ने आवश्यक समन्वय एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें: सिमडेगा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, उपायुक्त कंचन सिंह ने BLO को दिए सख्त निर्देश

जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। मौके पर अपर समाहर्ता  ज्ञानेन्द्र सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला 22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज
प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, हजारीबाग में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क
सारठ में मूसलाधार बारिश का कहर, सारठ–देवघर मुख्य सड़क जलमग्न, आवागमन ठप
ईसाई रीति से शादी करने पर ST सीट से अयोग्य हों सांसद विजय हांसदा: संत कुमार
आंगनवाड़ी सेविका सड़कों पर उतरी, सब्र का बांध टूटा: जे.पी. पांडेय
हजारीबाग में पुलिस का नाइट ऑपरेशन, रातभर चली छापेमारी में 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार