भारत-SA वनडे मैच से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 5000 जवान तैनात

ड्यूटी पर छह आईपीएस, 15 डीएसपी और 30 से ज्यादा थानेदार

भारत-SA वनडे मैच से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 5000 जवान तैनात

रांची के जेएससीए स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मैच के लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। स्टेडियम और आसपास के इलाके में 5000 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है।

रांची: रांची के जेएससीए स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सुरक्षा के मद्देनजर धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम और उसके आसपास इलाके में 5000 जवानों की तैनाती रहेगी। इसमें एटीएस, आईआरबी, रैप, जिला पुलिस के अलावा महिला पुलिस बल भी शामिल है। इसके साथ साथ छह आईपीएस, 15 डीएसपी और 30 से ज्यादा थानेदारों की अलग से तैनाती की जा रही है। इसके साथ ही अग्निशमन दस्ता और वाटर कैनन की टीम भी स्टेडियम के बाहर एवं भीतर तैनात रहेगी। वहीं दूसरी ओर खिलाड़ियों के ठहरने वाले होटल रेडिशन ब्लू में भी अलग से पुलिस बल की तैनाती की गई है। लगातार वरीय अधिकारी होटल और स्टेडियम का जायजा ले रहे है।

एसएसपी राकेश रंजन ने शनिवार को बताया कि क्रिकेट मैच में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पांच हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सादे लिबास में भी पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी थानेदारों को लगातार पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया है।

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

Koderma News: अधूरा पड़ा स्टेडियम निर्माण का मामला विधानसभा में उठा Koderma News: अधूरा पड़ा स्टेडियम निर्माण का मामला विधानसभा में उठा
Chaitra Amavasya 2026: 18 या 19 मार्च? जानिए सही तिथि, स्नान-दान का समय और पितृ कर्म का शुभ मुहूर्त
Sahebganj News: बंद पड़ी जलापूर्ति योजना को लेकर विधायक ने विधानसभा मे भेजा निवेदन
Koderma News: 1 से 7 कक्षा तक की वार्षिक परीक्षा 11 मार्च से
हेमंत सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस में सुरक्षा जागरूकता को लेकर रैली का आयोजन
Ramgarh News: विधायक ममता देवी ने शून्यकाल में उठाया अधूरा निर्माण कार्य
AC Under 30000: 1.5 Ton Window AC के बेस्ट ऑप्शन, Lloyd, Voltas और Blue Star के सस्ते मॉडल
Bokaro News: मंडल कारा चास में जिला प्रशासन की बड़ी छापेमारी
Palamu News: धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने का निर्देश, 20 दिनों में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश 
Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्टेशन पर मोबाइल छिनतई
Dumka News: धरना स्थल पर हड़कंप: प्रदर्शन के बीच देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार