बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार पर चुप क्यों है सरकार : संत कुमार

वैश्विक स्तर पर हिंदू हितों की रक्षा पर खड़े किए सवाल

बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार पर चुप क्यों है सरकार : संत कुमार
संत कुमार (फाइल फोटो)

बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर संत कुमार घोष ने केंद्र सरकार और भाजपा की चुप्पी पर कड़ा प्रहार किया।

साहिबगंज :  हिंदू धर्म रक्षा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे निरंतर हमलों, हत्याओं और लूट-पाट पर भारतीय जनता पार्टी की चुप्पी पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने भाजपा की इस मौन को निंदनीय और निराशाजनक करार दिया। संत कुमार घोष ने कहा कि भाजपा विश्व की एकमात्र हिंदू हितैषी पार्टी है तो आज बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार पर खामोश क्यों है? यह चुप्पी उन लाखों हिंदुओं के साथ विश्वासघात है जो भाजपा को अपनी आवाज समझते थे।

आगे केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का यह रवैया न केवल निराशाजनक है, बल्कि वैश्विक स्तर पर हिंदू हितों की रक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। इस मामले पर उन्होंने केंद्र सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने और बांग्लादेश सरकार पर कूटनीतिक दबाव बनाकर वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

संत कुमार ने देश के समस्त हिंदू संगठनों से अपील करते हुए कहा कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बांग्लादेशी हिंदुओं के पक्ष में आवाज बुलंद करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो इतिहास आज के इस चुप्पी के लिए कभी माफ नहीं करेगा।

Edited By: Anshika Ambasta
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

Palamu News: MMCH पलामू में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद Palamu News: MMCH पलामू में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में
Pakur News: मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित व प्रतिवेदित कांडों के सॉरी निष्पादन का निर्देश
Pakur News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ फूटा गुस्सा: री-एडमिशन शुल्क पर रोक की मांग
Pakur News: चुनाव को लेकर 'हाई अलर्ट': थाना प्रभारी ने नाचपहाड़ी चेकपोस्ट पर शुरू की सघन जांच
Hazaribagh News: सफाई मित्रों को मिला सम्मान, अब वेतन के लिए नहीं करनी पड़ेगी हड़ताल: महापौर
Hazaribagh News: लोकसभा में गूंजा मानव-हाथी संघर्ष का मुद्दा, सांसद मनीष जायसवाल ने बताया राष्ट्रीय संकट
Sahebganj News: पानी की टंकी खड़ी लेकिन पानी गायब, प्यास से तड़प रही गरीब जनता
Ranchi News: DSPMU में PG सेमेस्टर-3 की परीक्षा शुरू, कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने किया निरीक्षण
Sahebganj News: जिओ एयरटेल टावर बना 'शोपीस', 5G के दौर में 2G जैसी स्पीड से ग्रामीण परेशान

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now