Sahebganj News : रमज़ान सब्र, इबादत और रहमत का महीना है: मोहम्मद सिफ़रान अख़्तर

रमज़ान इंसान को सब्र और संयम का पाठ पढ़ाता है

Sahebganj News : रमज़ान सब्र, इबादत और रहमत का महीना है: मोहम्मद सिफ़रान अख़्तर

साहिबगंज में राजमहल प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद सिफ़रान अख़्तर ने रमज़ान के पाक महीने को सब्र, इबादत, रहमत और बरकत का पैगाम बताया। उन्होंने कहा कि रमज़ान आत्मशुद्धि, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद का महीना है, जो इंसान के दिल और रूह को सुकून देता है।

साहिबगंज :  राजमहल प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद सिफ़रान अख़्तर ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर कहा कि रमज़ान का पाक महीना इंसान की रूह को सुकून और दिल को राहत देने वाला महीना होता है। यह महीना सब्र, इबादत, रहमत और बरकत का पैगाम लेकर आता है। उन्होंने कहा कि जब अल्लाह का बंदा पूरे दिन रोज़ा रखकर अल्लाह की इबादत में मशगूल रहता है, तो उसके दिल को एक अलग ही सुकून और तसल्ली महसूस होती है।

रमज़ान हमें भूख और प्यास का एहसास कराता है ताकि हम गरीबों और जरूरतमंदों की तकलीफ को समझ सकें। मोहम्मद सिफरान ने कहा कि इस महीने में की गई इबादतों का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। मस्ज़िदों में नमाज, तरावीह और कुरआन की तिलावत का माहौल रुहानी फिज़ा पैदा कर देता है। हर तरफ नेकी, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम सुनाई देता है। मोहम्मद सिफरान अख्तर ने कहा कि यह महीना हमें अपनी गलतियों से तौबा करने और अल्लाह से माफी मांगने का सुनहरा अवसर देता है।

रमज़ान माह में इंसान अपने गुनाहों से दूर होकर नेक रास्ते पर चलने का संकल्प लेता है। इससे दिल की कठोरता खत्म होती है और इंसान के अंदर रहमदिली और इंसानियत की भावना मजबूत होती है। उन्होंने आगे कहा कि रमज़ान का असली मकसद सिर्फ भूखा-प्यासा रहना नहीं, बल्कि अपने दिल और दिमाग को पाक करना है।

जब इंसान सच्चे दिल से इबादत करता है, तो उसे जो सुकून मिलता है, यही रमजान की सबसे बड़ी नेमत है। उन्होंने कहा कि इस रमजान हम सब अपने दिलों को साफ करें, जरूरतमंदों की मदद करें और अल्लाह की रहमत को हासिल करने की कोशिश करें। यही रमजान का असली पैगाम है।

यह भी पढ़ें बीएसएल में सेफ्टी सर्कल कार्यशाला का भव्य उद्घाटन, तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव