Sahebganj News: 'विकसित भारत युवा सांसद' कार्यक्रम का आयोजन
डॉ. रूपा के कुशल संचालन में संपन्न हुआ एकदिवसीय कार्यक्रम
भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा साहिबगंज महाविद्यालय में 'विकसित भारत युवा सांसद 2026' का आयोजन किया गया। "आपातकाल के 50 वर्ष" विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अंजलि कुमारी, निखिल कुमार सहित 5 छात्रों का चयन विश्वविद्यालय स्तर के लिए हुआ। कार्यक्रम में शिक्षाविदों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और युवा सहभागिता पर जोर दिया।
साहिबगंज: भारत सरकार युवा एवं खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विकसित भारत युवा सांसद 2026 का आयोजन साहिबगंज महाविद्यालय के नंदन भवन में किया गया। कार्यक्रम में "आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक" विषय पर छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एकदिवसीय इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कटिहार (बिहार) के राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. मेघा कुमारी उपस्थित थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में मंच संचालन अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. रूपा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत से चंदन कुमार एवं राहुल कुमार की कार्यक्रम आयोजन हेतु सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मौके पर महाविद्यालय में बीएड विभाग में कार्यरत प्राध्यापिका डॉक्टर सुनीता कुमारी, प्रोफेसर अदिति सुरीन, डॉ. सुनील कुमार, संथाली विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर जिशु हांसदा, मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राध्यापक डॉक्टर अमित कुमार सिंह एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
