मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से स्वीडन-इंडिया बिज़नेस काउंसिल की प्रतिनिधि की मुलाकात, निवेश सहयोग पर चर्चा

झारखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर, अर्बन मोबिलिटी और ग्रीन टेक्नोलॉजी में निवेश को लेकर बनी सहमति

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से स्वीडन-इंडिया बिज़नेस काउंसिल की प्रतिनिधि की मुलाकात, निवेश सहयोग पर चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से स्वीडन-इंडिया बिज़नेस काउंसिल की चीफ इंडिया रिप्रेज़ेंटेटिव सेसिलिया ओल्डने ने भेंट की। निवेश और व्यापार सहयोग पर चर्चा हुई।

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को स्वीडन-इंडिया बिज़नेस काउंसिल की चीफ इंडिया रिप्रेज़ेंटेटिव सेसिलिया ओल्डने ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष सह विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन तथा झारखंड सरकार का आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा। बैठक के दौरान झारखंड और स्वीडन के बीच व्यापारिक, औद्योगिक और निवेश सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सेसिलिया ओल्डने ने झारखंड के साथ व्यापारिक साझेदारी बढ़ाने में स्वीडन-इंडिया बिज़नेस काउंसिल की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में 50 से अधिक स्वीडिश कंपनियां भारत के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड भविष्य में इन कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश गंतव्य बन सकता है, विशेष रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर, अर्बन मोबिलिटी, मैन्युफैक्चरिंग और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में।

बैठक के दौरान दावोस में हुई चर्चाओं तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिछले वर्ष के स्वीडन दौरे के दौरान वोल्वो सहित अन्य स्वीडिश कंपनियों के साथ हुई वार्ताओं के निष्कर्षों की भी समीक्षा की गई। इन चर्चाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें ठोस रूप देने के उद्देश्य से आगामी अप्रैल माह में एक विशेष राउंडटेबल बैठक आयोजित करने पर सहमति बनी। प्रस्तावित राउंडटेबल बैठक में अर्बन मोबिलिटी से जुड़े विषयों, विशेषकर शहरी परिवहन के फाइनेंसिंग मॉडल, टिकाऊ परिवहन व्यवस्था और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर गहन चर्चा किए जाने का प्रस्ताव रखा गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार शिक्षा को सुलभ और सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार हर वर्ष लाखों की संख्या में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को साइकिलें उपलब्ध कराती है, ताकि दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को स्कूल आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

मुख्यमंत्री ने स्वीडन-इंडिया बिज़नेस काउंसिल से आग्रह किया कि झारखंड में साइकिलों के उपयोग को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विद्यालयी बच्चों के लिए ई-साइकिल की संभावनाओं पर एक विस्तृत फ़ीज़िबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट के माध्यम से यह आकलन किया जा सकेगा कि किस प्रकार ई-साइकिलों को बच्चों तक सुरक्षित, किफायती और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के साथ-साथ पर्यावरण अनुकूल परिवहन को भी बढ़ावा मिल सके।

बैठक के अंत में दोनों पक्षों ने झारखंड और स्वीडन के बीच दीर्घकालिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और आपसी सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Related Posts

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Pakur News : धनुषपूजा विद्यालय में भव्य वार्षिक उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
Ramgarh News : फैक्ट्री की पोल खुली, जहरीले धुएँ और केमिकल पानी से बीमार हो रहे लोग
जैक की लापरवाही पर भड़के धर्मेंद्र तिवारी, छात्रों के भविष्य को बताया खतरे में
Dumka News: जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए सख्त निर्देश
Pakur News : किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में आरोग्य दूतों का सम्मान, जागरूकता पर जोर
Bokaro News: 22 से 25 मार्च तक मजदूर मैदान में लगेगा बोकारो सखी महोत्सव 2026
Pakur News : आयुष विभाग का योग प्रशिक्षण अभियान, 34 स्थानों पर आयोजन
महेशपुर में मिला खतरनाक रसेल वाइपर सांप, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Bokaro News: JLKM मनाएगी कौमी एकता का जश्न; ईद, रामनवमी और सरहुल का होगा संयुक्त मिलन समारोह
सरहुल: एक ऐसा पर्व जो सिखाता है जिंदगी जीने का सही तरीका
Bokaro News: लैप्रोस्कोपिक हर्निया कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन