सुप्रियो भट्टाचार्य ने 59 सीटों पर जीत का किया दावा, बोले- 11 जिलों में नहीं खुलेगा भाजपा का खाता

बोले सुप्रियो- हम दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं

सुप्रियो भट्टाचार्य ने 59 सीटों पर जीत का किया दावा, बोले- 11 जिलों में नहीं खुलेगा भाजपा का खाता
प्रेस वार्त्ता को संबोधित करते सुप्रियो भट्टाचार्य.

सुप्रियो ने कहा, जो बुद्धजीवी ज्यादा बोलते हैं, वही लोग वोट नहीं करते हैं. 11 जिलों में भाजपा का खाता तक नहीं खुलने वाला है. बाकी जिलों में भी जबरदस्त टक्कर होगी. उन्होंने कहा, 59 सीटें जीतकर हेमंत सोरेन की सरकार वापसी कर रही है, ये तय है.

रांची: झामुमो ने 59 सीटों पर जीत का दावा किया है. गुरुवार को आयोजित झामुमो की प्रेस वार्त्ता में पार्टी के महासचिव सह वक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, गांव के मुकाबले शहर में वोटिंग कम हुई है. गांव के मुकाबले शहर के लोगों की अपेक्षाएं ज्यादा रहती हैं लेकिन जब वोट करने का समय आता है तब गायब हो जाते हैं. ये चिंता का विषय है.

सुप्रियो ने कहा, जो बुद्धजीवी ज्यादा बोलते हैं, वही लोग वोट नहीं करते हैं. चुनाव में जीत के मामले पर उन्होंने कहा, चुनाव समाप्त होने के बाद कुछ प्रायोजित सर्वे भी मीडिया में आये हैं. मेरे पास जो सर्वे है इसके मुताबिक 11 जिलों में भाजपा का खाता तक नहीं खुलने वाला है,  बाकी जिलों में भी जबरदस्त टक्कर होगी. उन्होंने कहा, 59 सीटें जीतकर हेमंत सोरेन की सरकार वापसी कर रही है, ये तय है.

उन्होंने जीत का दावा करते हुए कहा कि राजमहल, सारठ, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, सिमरिया, बगोदर, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, घाटशिला, जुगसलाई, जमशेदपुर, सरायकेला जैसे 59 ऐसे विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जीत रहे हैं. लगभग 24 जिलों में से 11 जिलों में भाजपा का खाता नहीं खुलेगा. उन्होंने कहा, हम दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं, ऐसा आंकड़े बता रहे हैं.   
  

 

यह भी पढ़ें राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव के आवास पर मकर संक्रांति कार्यक्रम का आयोजन

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

90 के दशक के सहपाठी जुटे  तिलैया डैम के तट पर, मनोरम वादियों में भावनाओं का दिखा सैलाब   90 के दशक के सहपाठी जुटे  तिलैया डैम के तट पर, मनोरम वादियों में भावनाओं का दिखा सैलाब  
राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव के आवास पर मकर संक्रांति कार्यक्रम का आयोजन
जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार