स्पीकर रवींद्रनाथ महतो का संबोधन: लोकतंत्र सिर्फ प्रणाली नहीं, जनआस्था का प्रतीक

शोक और संकल्प के साथ झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू

स्पीकर रवींद्रनाथ महतो का संबोधन: लोकतंत्र सिर्फ प्रणाली नहीं, जनआस्था का प्रतीक

स्पीकर ने कहा कि इस सत्र में प्रस्तुत किया जाने वाला प्रथम अनुपूरक बजट राज्य की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ सामाजिक कल्याण, संरचनागत विकास और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों को नई गति देगा.

रांची: झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने प्रारंभिक शोक प्रकाश और प्रारंभिक वक्तव्य के साथ शुरू हुआ. उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि हम मर्यादित आचरण और जिम्मेदारी के साथ इस सदन की गरिमा को बनाए रखें. उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व केवल कानून बनाना नहीं, बल्कि जनता की उम्मीदों का सम्मान करते हुए रचनात्मक बहस का वातावरण तैयार करना भी है. स्पीकर ने महादेवी वर्माकी पंक्तियां अंधकार में जो दीप जलाए वही सच्चा मानव कहलाए... को याद करते हुए कहा कि हमे लोकतंत्र के उस दीपक को जलाए रखना है, जो जनता के विश्वास से प्रज्जवलित होता है. दुनिया भर की घटनाएं हमें यह सिखाती है कि लोकतंत्र केवल शासन प्रणली नहीं, बल्कि जनआस्था का प्रतीक है.

प्रथम अनुपूरक बजट और महत्वपूर्ण विधेयक

स्पीकर ने कहा कि इस सत्र में प्रस्तुत किया जाने वाला प्रथम अनुपूरक बजट राज्य की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ सामाजिक कल्याण, संरचनागत विकास और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों को नई गति देगा. उन्होंने विश्वास जताया कि इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर गंभीर और सार्थक बहस होगी. उन्होंने लोकतंत्र के महत्व पर जोर देते हुए कहा, "लोकतंत्र केवल बहुमत का शासन नहीं, बल्कि अल्पमत की भी आवाज सुनने की एक पद्धति है."

गुरुजी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई

स्पीकर ने कहा कि सभी को जानकारी है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का स्वास्थ्य इन दिनों अच्छा नहीं है. इस राज्य में उनका योगदान के परिपेक्ष्य में उनकी भूमिका किसी से छिपा हुआ नहीं है. हम उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं.

दिवंगत विभूतियों को दी गई श्रद्धांजलि

सत्र की शुरुआत विगत सत्र से अब तक दिवंगत हुईं प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. इनमें पूर्व सांसद चंद्रशेखर दूबे, पूर्व विधायक युगल किशोर पांडेय, और झारखंड आंदोलनकारी कपूर कुमार टुडू जैसे कई नाम शामिल हैं. इसके अलावा, शोक प्रकाश में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पोप फ्रांसिस, अभिनेता मनोज कुमार, वैज्ञानिक डॉ. जयंत नार्लीकर, और पूर्व इसरो प्रमुख के. कस्तूरीरंगन सहित कई हस्तियों को भी याद किया गया. सदन ने दो मिनट का मौन रखकर इन सभी को श्रद्धांजलि दी. 


यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला गणेश पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमंडल, दिया महोत्सव का निमंत्रण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान