Ranchi News: रिम्स में अंगदान जागरूकता सत्र आयोजित, SOTTO झारखंड और नेफ्रोप्लस ने मिलकर चलाया अभियान

 “अंगदान– जीवन संजीवनी अभियान” के तहत मरीजों और परिजनों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

Ranchi News: रिम्स में अंगदान जागरूकता सत्र आयोजित, SOTTO झारखंड और नेफ्रोप्लस ने मिलकर चलाया अभियान
अंगदान के बारे में जानकारी देती RIMS के डॉक्टर

अंग ट्रांसप्लांट से न केवल मरीज का जीवन लंबा होता है, बल्कि जीवन की गुणवत्ता भी बेहतर होती है. डॉ. प्रज्ञा पंत ने कहा, "डायलिसिस एक अस्थायी समाधान है, जीवन को बनाए रखता है पर साथ ही उसे सीमित भी करता है.

रांची: “अंगदान - जीवन संजीवनी अभियान” के राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (SOTTO), झारखंड एवं रिम्स स्थित डायलिसिस केंद्र नेफ्रोप्लस द्वारा अंगदान जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य डायलिसिस पर आश्रित मरीजों एवं उनके परिजनों को अंगदान के महत्व के प्रति जागरूक करना था. जो कि वर्ष 2025-26 के दौरान एक वर्ष तक चलाया जाने वाला जनजागरूकता अभियान है, जिसका उद्देश्य झारखंड में मृतक अंगदान को प्रोत्साहित करना है. कार्यक्रम चिकित्सा अधीक्षक प्रो (डॉ.) हीरेन्द्र बिरुआ, नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ प्रज्ञा पंत घोष तथा SOTTO झारखंड के नोडल पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन उपस्थित रहे. 

डॉ हीरेन्द्र बिरुआ ने कार्यक्रम में मौजूद मरीज़ों एवं उनके परिजनों को अपने संबोधन में कहा कि "अंग विफलता न केवल मरीज़ के जीवन को प्रभावित करती है, बल्कि पूरे परिवार को मानसिक, भावनात्मक और आर्थिक रूप से झकझोर देती है. यहाँ उपस्थित सभी लोग इस बात से भली भांति अवगत हैं. आज इस सत्र का उद्देश्य सभी को अंगदान के विषय में बताना है ताकि किसी ज़रूरतमंद को नया जीवन मिल सके." उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वह अंगदान के इस पुनीत कार्य में आगे आएं, इसे समर्थन दें और समाज में इसके महत्व को दूसरों तक पहुँचाएं.

इस अवसर पर डॉ. प्रज्ञा पंत ने गुर्दा प्रत्यारोपण (किडनी ट्रांसप्लांट) की प्रक्रिया, उसकी आवश्यकता, और यह किन मरीजों के लिए जरूरी होता है – इस पर सरल और प्रभावी तरीके से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि समय पर ट्रांसप्लांट से न केवल मरीज का जीवन लंबा होता है, बल्कि जीवन की गुणवत्ता भी बेहतर होती है. उन्होंने कहा, "डायलिसिस एक अस्थायी समाधान है, जीवन को बनाए रखता है पर साथ ही उसे सीमित भी करता है. अंततः एक स्वस्थ, स्वतंत्र और बेहतर जीवन के लिए किडनी प्रत्यारोपण सबसे अच्छा समाधान है.” 

डॉ राजीव रंजन ने मरीजों एवं उनके परिजनों को अंगदान की आवश्यकता, प्रक्रिया एवं इसके द्वारा किसी के जीवन को कैसे बचाया जा सकता है – इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अंगदान के सामाजिक और आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने बताया कि, “अंगदान एक ऐसा पुण्य कार्य है जिसे सभी प्रमुख धर्म समर्थन करते हैं क्योंकि यह मानवता की सेवा है. किसी भी धर्म में शरीर या तो राख या खाख में परिवर्तित होता है ऐसे में क्यों ना यह किसी को दान कर के नया जीवन दें." 

यह भी पढ़ें: अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: हेमन्त सोरेन

उन्होंने बताया "एक मृत व्यक्ति अपने अंगों के दान के माध्यम से 8 लोगों को जीवनदान दे सकता है और अनेक लोगों की दृष्टि, त्वचा एवं ऊतकों के माध्यम से जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बना सकता है. इसलिए सभी लोगों से अपील है की वह स्वेच्छा से आगे आएं और अपने परिजनों को भी इस दिशा में प्रेरित करें." 

यह भी पढ़ें: चान्हो घटना की प्रशासन नहीं करे लीपापोती, जल्द हो दोषियों की गिरफ्तारी: नीलकंठ सिंह मुंडा

SOTTO झारखण्ड की IEC कंसलटेंट साल्विया शार्ली ने अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए सभी को अंगदान प्रतिज्ञा लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी. कार्यक्रम में जागरूकता संबंधी सूचना सामग्री (IEC) का वितरण भी किया गया एवं उपस्थित लोगों को अंगदाता प्रतिज्ञा करने हेतु भी प्रेरित किया गया. 

कार्यक्रम के सफल संचालन में SOTTO ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर डॉ स्वाति भगत, नेफ्रोप्लस की टीम से डॉ कहकशां, साईं चरण, सलोनी समिधा,बमबम धर्वे, बुलबुल बागे व अन्य कर्मियों की अहम भूमिका रही. SOTTO झारखंड द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग इस जीवनदायी पहल से जुड़ सकें. इच्छुक लोग अधिक जानकारी के लिए SOTTO झारखंड, रिम्स रांची से संपर्क कर सकते हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल