महिला आयोग पर चुप्पी और अब घड़ियाली आँसू: राफिया नाज़ ने कांग्रेस को घेरा

सत्ता में रहते हुए भी महिला आयोग गठन में विफल कांग्रेस: राफिया नाज़

महिला आयोग पर चुप्पी और अब घड़ियाली आँसू: राफिया नाज़ ने कांग्रेस को घेरा
राफ़िया नाज़

झारखंड में महिला आयोग के गठन को लेकर कांग्रेस पर प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सत्ता में भागीदार होने के बावजूद कांग्रेस महिला आयोग का गठन नहीं कर सकी और अब महिला अध्यक्ष द्वारा राज्यपाल से मांग करना महज़ घड़ियाली आँसू बहाने जैसा है.

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की महिला अध्यक्ष द्वारा राज्यपाल से जाकर महिला आयोग के गठन की मांग करना पूरी तरह से घड़ियाली आँसू बहाने जैसा है. यह आश्चर्यजनक है कि राज्य में कांग्रेस खुद सत्ता में भागीदार है – झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और इंडिया एलायंस की सरकार चल रही है – इसके बावजूद महिला आयोग जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक निकाय का गठन अब तक नहीं किया गया है.

प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों और न्याय की झूठी बात करने वाली कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार में ही महिलाओं को उनका हक दिलाने में विफल रही है. आज जब राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं, आए दिन दुष्कर्म, अपहरण और छेड़खानी हो रही तब महिला आयोग का गठन न होना सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है.

राफिया नाज़ ने कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि सत्ता में रहते हुए महिला आयोग के गठन में देरी क्यों हो रही है. क्या यह सिर्फ एक दिखावा है या फिर महिलाओं के मुद्दों पर पार्टी की कोई वास्तविक प्रतिबद्धता नहीं है?

उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस की महिला अध्यक्ष को ही अपनी सरकार से उम्मीद नहीं है और उन्हें राज्यपाल के पास गुहार लगानी पड़ रही है, तो आम महिलाओं की आवाज कौन सुनेगा?

Read More.. Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच

राफिया नाज़ ने मांग की कि झारखंड सरकार तत्काल प्रभाव से महिला आयोग का गठन करे और महिलाओं से जुड़े सभी मामलों में संवेदनशीलता दिखाते हुए ठोस कदम उठाए. सिर्फ दिखावे की राजनीति से महिलाओं को न्याय नहीं मिलेगा.

Read More.. Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल का जलवा: 10वीं बोर्ड में जिले के टॉप-2 स्थान पर कब्जा Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल का जलवा: 10वीं बोर्ड में जिले के टॉप-2 स्थान पर कब्जा
चतरा में बड़ा कदम: एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा बनाएगा 25 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र
Ramgarh News: चितरपुर महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
Ramgarh News: डीएवी रजरप्पा का शानदार रिजल्ट: 10वीं में शत-प्रतिशत सफलता, आलोक बने टॉपर
Sahebganj News: 5 खिलाड़ी बोकारो में दिखाएंगे दम, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लेंगे भाग
उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस: 28 आरोपितों की जमानत पर कोर्ट सख्त, मांगी केस डायरी
Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
डिप्टी CM बनने से क्यों पीछे हटे निशांत? नई सरकार के बाद दिया बड़ा संकेत ... 'पिताजी के…'
Dumka News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्नेहा कुमारी नें किया प्रखंड का नाम रौशन 
"उल्टा लटका के सीधा करेंगे" अमित शाह की 5 मई के बाद कार्रवाई की चेतावनी, बंगाल में गरमाई राजनीति
Hazaribagh News: कलयुग में भी अटूट आस्था: झारखंड का मंडा पर्व चौंका देता है दुनिया को
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई, विकास को नई गति मिलने की उम्मीद
Advertisement