ट्यूनीशिया में फंसे झारखण्ड के 48 प्रवासी कामगारों की हुई सुरक्षित वापसी

सरकार की प्रतिबद्धता ने दिखाई संवेदनशीलता और जिम्मेदारी

ट्यूनीशिया में फंसे झारखण्ड के 48 प्रवासी कामगारों की हुई सुरक्षित वापसी

रांची: ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के बोकारो, हजारीबाग और गिरिडीह जिले के 48 प्रवासी मजदूरों की वतन वापसी आखिरकार हो गई। तीन महीने से बकाया मजदूरी और भोजन के संकट से जूझ रहे मजदूरों के हित में काम करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली आगे आए। सरकारी और कंपनी स्तर पर पहल के बाद सभी मजदूर सुरक्षित लौट आए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर ट्यूनीशिया में फंसे झारखण्ड के 48 कामगारों की झारखण्ड में सुरक्षित वापसी हो गई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम अधिकारियों ने कामगारों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए।

ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के बोकारो, हजारीबाग और गिरिडीह जिले के 48 प्रवासी मजदूरों की वतन वापसी आखिरकार हो गई। तीन महीने से बकाया मजदूरी और भोजन के संकट से जूझ रहे मजदूरों के हित में काम करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली आगे आए। सरकारी और कंपनी स्तर पर पहल के बाद सभी मजदूर सुरक्षित लौट आए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर ट्यूनीशिया में फंसे झारखण्ड के 48 कामगारों की झारखण्ड में सुरक्षित वापसी हो गई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम अधिकारियों ने कामगारों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। अब उन्हें व उनके परिवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा। मालूम है कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को झारखण्ड के 48 प्रवासी कामगारों के अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया में फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई थी। मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अधीन कार्यरत राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को भेजा था।

जानकारी के अनुसार, ये सभी कामगार हजारीबाग गिरिडीह और बोकारो के निवासी हैं। इन्हें पीसीएल प्रेम पावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड नामक कंपनी में काम करने के लिए भेजा गया था। पिछले तीन महीनों से वेतन न मिलने के कारण ये कामगार आर्थिक संकट का सामना कर रहे थे। यह पहल सरकार की संवेदनशीलता और प्रवासी कामगारों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान