रांची: बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर चुराए मां के गहने, तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने पिघला हुआ सोना और ₹62,700 नकद किया बरामद 

रांची: बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर चुराए मां के गहने, तीनों आरोपी गिरफ्तार
तीनों आरोपी के साथ पुलिस की टीम

रांची: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला ने अपने बेटे और उसके दोस्तों पर घर से सोने के गहने चुराने का आरोप लगाया. पीड़िता शालिनी विजेता टोप्पो ने अपने बेटे बी. वेनिस जेवियर और उसके दोस्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया मामला

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए रांची के डीआईजी सह एसएसपी ने सिटी एसपी अजीत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया. पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर आरोपी बी. वेनिस जेवियर और उसके दोस्तों पीयूष शर्मा व कुणाल कुमार सोनी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने आरोपियों के पास से 19.83 ग्राम पिघला हुआ सोना, ₹62,700 नकद और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि तीनों आरोपी नशे की लत के शिकार हैं. सिटी एसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता का बयान सही पाया गया और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की गई है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 

 

यह भी पढ़ें: सीसीएल मुख्यालय में अंतर-विभागीय शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता 2026-27 का आगाज, 102 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल