Ranchi News: 'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' के तहत जून माह की राशि जारी, आधार सीडिंग अनिवार्य

3.85 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में ₹96.43 करोड़ का भुगतान 

Ranchi News: 'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' के तहत जून माह की राशि जारी, आधार सीडिंग अनिवार्य

रांची: राज्य सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रांची जिले में जून महीने की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है. इस योजना के तहत जिले के 3 लाख 85 हजार 751 लाभुकों के सीधे खातों में 96.43 (छियानबे करोड़ तैंतालीस लाख सतहत्तर हजार पांच सौ रुपये) करोड़ राशि हस्तांतरित की गई है. इसके अलावा, मई महीने के दूसरे चरण के तहत भी 74 हजार 534 लाभुकों के मध्य ₹18,63,35,000 का भुगतान किया गया है.

महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने का उद्देश्य

यह योजना राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सम्मानित जीवन देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत लाभुक महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है.

भौतिक सत्यापन जारी, आंगनबाड़ी सेविका से करें संपर्क

जिले में इस योजना के लिए भौतिक सत्यापन का कार्य भी तेजी से चल रहा है. सत्यापन के बाद योग्य पाए गए बाकी लाभुकों को भी जल्द ही लाभ मिलेगा. जिन महिलाओं का अब तक सत्यापन नहीं हो पाया है, वे अपनी आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर सकती हैं और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं.

आधार सीडिंग अनिवार्य

जिन लाभुकों का आवेदन स्वीकृत हो चुका है लेकिन उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, वैसे लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी लंबित लाभुकों से शीघ्र आधार सीडिंग कराने की अपील की है ताकि उन्हें यथाशीघ्र योजना का लाभ मिल सके.

यह भी पढ़ें: आदिवासी पदाधिकारियों पर हमला बर्दाश्त नहीं, रमेश टुडू मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग

 

यह भी पढ़ें: झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों और विभागों को मिले नए चेहरे

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

हजारीबाग को स्वच्छ बनाने निकला नगर निगम,  इंटर साइंस कॉलेज क्षेत्र में चला विशेष अभियान हजारीबाग को स्वच्छ बनाने निकला नगर निगम, इंटर साइंस कॉलेज क्षेत्र में चला विशेष अभियान
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में STTP 2026 का शानदार आगाज, रिसर्च तकनीकों पर हुआ मंथन
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वित्त एवं वाणिज्य-कर विभाग की समीक्षा बैठक में दिए बड़े निर्देश
Dumka News: छह महीने से पानी के लिए तरस रहे नामोडीह पहाड़िया टोला के ग्रामीण
स्क्रीन पर प्रतिरोध: जब मीम बन जाए लोकतंत्र का आईना
​पाकुड़िया: भीषण गर्मी में बिजली गुल, आधा दर्जन गांवों में हाहाकार; विभाग के आश्वासन से ग्रामीणों में आक्रोश
लायन प्रेम पाठक बने जोन चेयरपर्सन, Lions Clubs International ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Bokaro News: बंद क्वार्टर चोरी मामले में पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे आरोपी
NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
उपासना मरांडी के प्रयास से बिड़कीबाथान गांव में बिजली संकट खत्म, 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित
रोमांचक फाइनल में कामता ने सीआईएसएफ को हराकर जीता एनटीपीसी क्रिकेट टूर्नामेंट
हजारीबाग में एनएसयूआई का बड़ा कदम, कुलपति से की छात्र समस्याओं पर वार्ता