Ranchi News: एसबीयू के सिविल एवं एनवायरमेंट इंजीनियरिंग विभाग द्वारा दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ

भौगोलिक सूचना प्रणाली संबंधी दी गई जानकारी 

Ranchi News: एसबीयू के सिविल एवं एनवायरमेंट इंजीनियरिंग विभाग द्वारा दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय(एसबीयू) के सिविल एवं एनवायरमेंट इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आईईईई जीआरएसएस यंग प्रोफेशनल और साउथ एशिया अलायंस ऑफ डिजास्टर रिसर्च इंस्टीट्यूट्स के सहयोग से “आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए भौगोलिक सूचना प्रणाली और तकनीक” विषय पर दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ आज किया गया.

इस अवसर पर अपने संबोधन में एसबीयू के कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने कार्यशाला की पहल की सराहना की और जलवायु परिवर्तन एवं बाढ़ जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भौगोलिक सूचना प्रणाली संबंधी जानकारी एवं साझा अनुसंधान को प्रोत्साहित करने की बात कही. कुलसचिव प्रो. एस. बी. डांडिन ने रिमोट सेंसिंग में "एकीकरण" और "संवर्धन" के विचार पर प्रकाश डाला.

अपने स्वागत भाषण में कार्यक्रम संयोजक डॉ. सागर सारंगी ने आपदा जोखिम को समझने और उसे कम करने में भौगोलिक सूचना प्रणाली के महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने ओपन-सोर्स प्लेटफ़ॉर्म जैसे क्यूजीआईएस के माध्यम से पूर्व तैयारी और योजना बनाने पर बल दिया. उद्घाटन सत्र में बीआईटी मिश्रा के रिमोट सेंसिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. वी. एस. राठौर ने आपदा योजना में जीआईएस और रिमोट सेंसिंग के विकास पर चर्चा की. प्रो. ए. पी. कृष्णा ने प्रभावी आपदा प्रबंधन के लिए भू-स्थानिक तकनीकों के महत्व को बताया और प्रतिभागियों को कौशल वृद्धि के लिए प्रेरित किया. डॉ. पंकज कुमार गोस्वामी ने उत्तराखंड और ओडिशा के केस स्टडी के माध्यम से वास्तविक जीवन में इन तकनीकों के उपयोग को समझाया. 

इस कार्यशाला में बीआईटी मेसरा, रांची विमेंस कॉलेज, निर्मला कॉलेज, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार, नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय और एसबीयू रांची सहित विभिन्न संस्थानों से कुल 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया.

यह भी पढ़ें: झारखंड के सीमावर्ती जिलों में तत्काल अवैध मुस्लिम घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाए हेमंत सरकार: प्रतुल शाह देव

आईईईई जीआरएसएस छात्र सदस्य स्नेहा कौर और सैकत पात्रा ने यंग प्रोफेशनल एम्बेसडर सुश्री अनुवा चौधरी के नेतृत्व में कार्यशाला की गतिविधियों के समन्वयन और प्रतिभागियों के साथ संवाद में अहम भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें: Ranchi News: बीआईटी मेसरा में सीआईएफ समर इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026 का शुभारंभ, देशभर से पहुंचे 76 प्रतिभागी

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन अनुवा चौधरी ने दिया. डॉ. मीता वर्मा ने सत्र का संचालन किया. कार्यशाला का समापन 26 जुलाई को एक "आइडियाथॉन" के साथ होगा, जिसमें आपदा जोखिम को न्यूनतम करने संबंधी विचारों और नवाचारों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी.

इस कार्यशाला के आयोजन पर एसबीयू के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान, माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं माननीय राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने शुभकामना संदेश प्रेषित किया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल