Ranchi news: दुमका में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक
समारोह के दौरान राष्ट्रीय गान के समय प्रोटोकॉल का पालन करें सुनिश्चित
मुख्य सचिव ने रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए निर्मित होनेवाले अस्थायी मंच को पूर्व के मंच के आकार का बनाने का निर्देश दिया. मंच की गुणवत्ता और सुरक्षा मानक पर विशेष ध्यान देने को कहा.
रांची: मुख्य सचिव अलका तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्था ससमय सुनिश्चित कर लेने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है. बारिश का मौसम होने के कारण उन्होंने निर्देश दिया कि झंडोत्तोलन निर्धारित समय से संपन्न हो, इसके लिए सभी जरूरी कार्य समय रहते संपन्न कर लिया जाये. बताते चलें कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम रांची के मोरहाबादी मैदान और दुमका के पुलिस लाइन में आयोजित होता है.
रांची में मुख्यमंत्री और दुमका में राज्यपाल झंडोत्तोलन करते हैं. मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि समारोह के दौरान राष्ट्रीय गान के समय प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करेंगे. वह 15 अगस्त को रांची और दुमका में होनेवाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कर रही थीं.
मोरहाबादी मैदान में अस्थायी मंच को पूर्व के मंच के आकार का बनाने का निर्देश
इसके अलावा आमंत्रण कार्ड की छपाई और वितरण, स्वतंत्रता सेनानियों एवं अन्य महपुरुषों की मूर्तियों की सफाई तथा माल्यार्पण, समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था, मुख्य समारोह स्थल तक मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को लाने, ले जाने की व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल एवं अस्थायी शौचालय की व्यवस्था, समारोह स्थल के सभी पहुंच पथ एवं फ्लैंक की मरम्मत और रंग-रोगन, समारोह स्थल पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया.
लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था और मीडिया के लिए इनक्लोजर निर्माण का भी निर्देश

