Ranchi news: श्री राम मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव पर बाबूलाल मरांडी, सीपी सिंह ने रांची में की पूजा अर्चना
साथ ही राज्यवासियों को वार्षिकोत्सव की बधाई दी
रांची: अयोध्या के श्री राम मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव पर शनिवार को श्री महावीर मंडल, बड़ा तालाब के प्रांगण में श्री रामलला एवं महाबली हनुमान की पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात सुंदरकांड पाठ किया गया। इसके बाद आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से श्री महावीर मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी रतन जालान, श्री राम बानर सेना के अध्यक्ष लंकेश सिंह एवं श्री चैती दुर्गापूजा महासामिति के महामंत्री सह विश्व हिन्दू परिषद के महानगर उपाध्यक्ष गोपाल पारीक और श्री महावीर मंडल हिंदपीढ़ी के रमेश केडिया मौजूद रहे।
सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।
'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।
