ग्राम प्रधान से मंत्री तक: रामदास सोरेन की संघर्षगाथा

गांव-गांव पैदल घूमकर बनाई थी जनाधार की नींव

ग्राम प्रधान से मंत्री तक: रामदास सोरेन की संघर्षगाथा
रामदास सोरेन (फाइल फोटो)

रामदास सोरेन ने राजनीति की शुरुआत ग्राम प्रधान से की और जनता से गहरे जुड़ाव के बल पर झारखंड की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान बनाया. मेहनत और संघर्ष ने उन्हें मंत्री पद तक पहुंचाया. 2005 में टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए रामदास सोरेन ने जनता का अपार समर्थन पाया. 35 हजार वोट लेकर उन्होंने अपनी लोकप्रियता साबित की और झारखंड की राजनीति में मजबूत पहचान बनाई.

रांची: दिल्ली के निजी अस्पताल में शुक्रवार को झारखंड के स्कूली शिक्षा, साक्षरता एवं निबंधन मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन ने अंतिम सांस ली. 2 अगस्त को जमशेदपुर स्थित आवास पर बाथरूम में गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया था. तब से वह लाइफ सपोर्ट पर थे.

शिक्षा सुधारों के मजबूत पैरोकार रहे रामदास सोरेन

जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज से स्नातक किए रामदास सोरेन ने हमेशा सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने और आदिवासी अंचलों में शिक्षा का दायरा बढ़ाने पर जोर दिया. मंत्री बनने के बाद उन्होंने खुद स्कूलों का दौरा कर बच्चों और शिक्षकों की समस्याएं सुनीं. उनकी पहचान जमीन से जुड़े नेता और शिक्षा सुधारक की रही.

ग्राम प्रधान से शुरू हुई राजनीति, तीन बार बने विधायक

1 जनवरी 1963 को पूर्वी सिंहभूम के घोराबांधा गांव में जन्मे रामदास सोरेन ने अपनी राजनीति की शुरुआत ग्राम प्रधान के तौर पर की. जनता से निरंतर जुड़ाव ने उन्हें राज्य की राजनीति में बड़ा मुकाम दिलाया. 2009 में पहली बार विधायक बने, 2019 और 2024 में घाटशिला से लगातार जीत दर्ज की.

निर्दलीय लड़कर भी साबित किया था राजनीतिक कद

वर्ष 2005 में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन के कारण टिकट न मिलने पर सोरेन ने पार्टी पद से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ा. 35 हजार वोट पाकर उन्होंने यह साबित किया कि जनता में उनकी मजबूत पकड़ है. 2009 में झामुमो ने उन्हें टिकट दिया और वे पहली बार विधानसभा पहुंचे.

Read More.. ट्रेजरी घोटाला- न्यायिक जाँच से होंगे कई सफेदपोश बेनक़ाब: अजय साह

2014 में हार, लेकिन जनता से जुड़ाव बनाए रखा

2014 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मण टुडू से हारने के बावजूद सोरेन ने हार नहीं मानी. वे लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय रहे और जनता के बीच भरोसा बनाए रखा. इसका नतीजा यह रहा कि 2019 और 2024 में उन्होंने दोबारा भारी बहुमत से जीत दर्ज की.

Read More.. हेमंत सरकार के संरक्षण में चल रहा राज्य में अवैध उत्खनन, लूट का कारोबार: बाबूलाल मरांडी

मंत्री बनने पर पैतृक गांव में मना था जश्न

2024 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कैबिनेट मंत्री बनते ही उनके पैतृक गांव खरस्वती और पूरे घाटशिला में जश्न का माहौल था. ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटीं और लोगों ने कहा था—“रामदास बाबू गरीब-गुरबा की सेवा के लिए बने हैं.”

Read More.. केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी

अचानक हादसे ने छीन लिया लोकप्रिय नेता

2 अगस्त की सुबह बाथरूम में गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी. ब्लड क्लॉटिंग और ब्रेन हेमरेज के चलते उनकी हालत बिगड़ गई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया. इलाज के दौरान शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली.

राज्य में शोक की लहर, नेताओं ने जताया दुख

उनके निधन पर राज्यपाल संतोष गंगावार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन सहित कई नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की. झामुमो ने इसे पार्टी और राज्य की अपूरणीय क्षति बताया.

 

 

 

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
बंद दुकान, तेज बदबू और अंदर युवती की लाश; 8 साल का साथी फरार, और जानिए पूरा मामला
10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
Advertisement