सिल्ली और खिजरी विधानसभा क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू, SDO ने जारी किये आदेश  

निषेधाज्ञा 18 नवंबर की शाम 5 बजे से 20 नवंबर की शाम 10 बजे तक रहेगी जारी

सिल्ली और खिजरी विधानसभा क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू, SDO ने जारी किये आदेश  
ग्राफिक इमेज

मतदान के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर अनुमण्डल दंडाधिकारी, सदर, राँची द्वारा बीएनएसएस की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 61-सिल्ली एवं 62-खिजरी अंतर्गत सदर अनुमंडल क्षेत्र में निषेधाज्ञा जारी की गयी है.

रांची: विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर 20 नवंबर को प्रातः 7 बजे से अपराह्न 5 बजे तक राँची सदर अनुमंडल अंतर्गत दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 61-सिल्ली एवं 62-खिजरी (अजजा) में मतदान कराया जाना है. विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर अनुमण्डल दंडाधिकारी, सदर, राँची द्वारा बीएनएसएस की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 61-सिल्ली एवं 62-खिजरी अंतर्गत सदर अनुमंडल क्षेत्र में निषेधाज्ञा जारी की गयी है. यह निषेधाज्ञा 18 नवंबर की शाम 5 बजे से 20 नवंबर की शाम 10 बजे तक जारी रहेगी.

निम्नलिखित बिन्दुओं पर लागू रहेगी निषेधाज्ञा

1. पाँच या पाँच से अधिक व्यक्तियों को उक्त क्षेत्र के मतदान केन्द्र भवनों के 200 मीटर की परिधि में जमा होना या चलना. (मतदान केन्द्र परिसर एवं सरकारी/मतदान कार्य में लगे पदाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों/सीएपीएफ/ कर्मचारियों को छोड़कर).

2. सभी प्रकार के चुनाव संबंधी राजनैतिक सभा, जुलूस/रैली आदि एवं प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा. 05 व्यक्ति तक के दल में घर-घर जाकर चुनावी प्रचार-प्रसार पर रोक नहीं है.

3. मतदान समाप्ति के 48 घंटा पूर्व से मतदान कार्य के शांतिपूर्ण समाप्ति तक किसी भी प्रकार के शराब की बिक्री या सेवन पूर्ण रूपेण प्रतिबंधित करते हुए ड्राई डे घेषित किया जाता है.

यह भी पढ़ें Palamu News: सुखोई-30 विमान हादसा पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया शोक व्यक्त

4. जारी निषेधाज्ञा अवधि में ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.

यह भी पढ़ें Bokaro News: डीसी ने बटन क्लिक कर आरटीई नामांकन पोर्टल का किया शुभारंभ

5. मतदान के 48 घंटा पूर्व से मतदान केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में किसी भी राजनैतिक पार्टी का झण्डा, बैनर, पोस्टर, पम्पलेट इत्यादि लगा नहीं रहेगा.

यह भी पढ़ें Sahebganj News : रमज़ान के मौके पर सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन, विधायक निसात आलम होंगी मुख्य अतिथि

6. सदर अनुमंडल अंतर्गत दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 61-सिल्ली एवं 62-खिजरी (अ०ज०जा०) के वैसे पार्टी वर्कर्स, कार्यकर्ता या प्रचार-प्रसार करने वाले व्यक्ति जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तथा बाहर से आये हैं. निषेधाज्ञा जारी होते ही सदर अनुमंडल अंतर्गत दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों को छोड़ देंगे.

7. मतदान केन्द्र में कोई भी मीडियाकर्मी प्रवेश कर विडियोग्राफी/फोटोग्राफी न करे, ताकि मतदान की गोपनीयता भंग न हो.

8. बिना अनुमति किसी प्रकार का सार्वजनिक बैठक, धरना, प्रदर्शन, सभा का आयोजन, ध्वनि विस्तारक यंत्र आदि का व्यवहार नहीं कर सकते हैं. (मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर, गुरुद्वारा आदि को छोड़कर).

9. किसी प्रकार का हरवे हथियर जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा, भाला आदि लेकर रोड पर निकलना या चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर).

10. किसी प्रकार अग्नेयास्त्र, अस्त्र-शस्त्र, विस्फोटक पदार्थ आदि लेकर चलना या निकलना (आरक्षी बल एवं प्राधिकृत व्यक्तियों को छोडकर).

11. जारी निषेधाज्ञा की अवधि में मीडियाकर्मी किसी भी प्रकार का एग्जिट पोल एवं रिजल्ट प्रकाशित नहीं कर सकते.

12. जारी निषेधाज्ञा की अवधि में प्रत्याशी, समर्थक, राजनैतिक दल का प्रेस-कॉन्फ्रेंस/इंटरव्यू प्रतिबंधित रहेगा.

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल
Dumka News: बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
Dhanbad News: मेला घूमने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, छह के खिलाफ मामला दर्ज
कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान बोकारो के व्यवसायी को लेवी के लिए दे रहा धमकी  
Dumka News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
Dumka News: टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक होंडा शोरूम में घुसा
Dumka News: बीडीओ ने किया पंचुवटिकर आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरिक्षण 
Dumka News: टीन बाजार स्थित पूजा सामग्री दुकान में भीषण आग 
Pakur News: मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
Pakur News: आयुष विभाग का योग प्रशिक्षण कार्यक्रम, 20 स्थानों पर कराया गया अभ्यास
Pakur News: डकैती कांड में फरार आरोपी के घर इश्तिहार चस्पा